DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: जादूगर गोगिया सरकार 25वां दिन सफ़ल शो को सिल्वर जुबली डे के रूप में मनाया

जहानाबाद शहर के अब्दुल बारी नगर भवन में पिछले 7 फरवरी से चल रहे महान जादूगर गोगिया सरकार का जादू शो बुधवार 25वां दिन पर जुबली सिल्वर डे के रूप मनाया गया। ANR एजुकेशनल ग्रुप के सचिव संतोष कुमार व जिले के वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव दीप प्रज्वलित कर शो का शुभारंभ किया, वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में काफी दिनों के बाद जादूगर गोगिया सरकार जी आए हैं तो अपनी ओर से और जिले वासियों की ओर से धन्यवाद देता हूं, वही ANR एजुकेशनल ग्रुप के सचिव संतोष कुमार ने कहा कि बहुत ही हर्ष की बात है कि जिले में इतने बड़े मैजिशियन अपना जादू कला प्रदर्शन कर रहे हैं हमारे स्कूल परिवार की ओर से भरपूर सहयोग किया जाएगा उन्होंने कहा कि काफी दिनों के बाद जादूगर गोगिया सरकार जहानाबाद में आए हैं हम तहे दिल से स्वागत करता हूं। जादूगर गोगिया सरकार शो के प्रबंधक अतुल जोशी ने बताया कि जहानाबाद जिले वासियों का भरपूर प्यार आशीर्वाद मिल रहा है आज 25वां दिन सिल्वर जुबली डे के रूप में मनाया गया , 17 सालों के बाद जादूगर गोगिया सरकार अपने लाभ लश्कर के साथ जहानाबाद में अपना कर्तव्य दिखा रहे हैं। हर शो हाउसफुल के साथ चल रहा है जोशी ने बताया कि रोज़ाना 3 शो चलाया जा रहा है पहला शो 12.30 बजे दूसरा शो 3:30 बजे और तीसरा शो संध्या 6:30 बजे चलाया जा रहा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News