DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

डोनाल्ड ट्रंप ने 43 दिनों के कार्यकाल को सराहा, बोले – अमेरिका का सुनहरा दौर लौट रहा, बाइडेन को बताया सबसे खराब राष्ट्रपति

We have accomplished more in 43 days than most administrations accomplish in 4 years or 8 years—and we are JUST GETTING STARTED.

अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप का आक्रामक अंदाज जारी है। ‌ राष्ट्रपति का पद संभाले ट्रंप को अभी डेढ़ महीने भी नहीं हुए लेकिन उनके लिए जा रहे फैसलों से दुनिया के कई देशों में हलचल है। 78 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में किसी भी मोर्चे पर कमजोर नहीं दिखना चाहते हैं। पिछले दिनों ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को फटकार लगाई थी। जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन को सैन्य मदद भी रोक दी है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ही देश के पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन पर करारा हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इस दौरान ट्रंप ने आव्रजन अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर तेज और निरंतर कार्रवाई का श्रेय लिया।

We have accomplished more in 43 days than most administrations accomplish in 4 years or 8 years—and we are JUST GETTING STARTED.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा अमेरिका का सुनहरा दौर लौट चुका है। ट्रंप ने कहा अमेरिका सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। जो बाइडेन सबसे खराब राष्ट्रपति थे। मेरे कार्यकाल का पहला महीना ऐतिहासिक रहा। अमेरिका की रफ्तार लौट आई है। अमेरिका का सम्मान और विश्वास लौट आया है। हमारा आत्मविश्वास वापस आ गया है। हमने 43 दिन में वह सब कर के दिखाया है, जो बाकी सरकारें 43 साल में नहीं कर पाईं। यह तो बस शुरुआत है। अमेरिका फिर से महान बनने लगा है। ट्रंप ने कहा, ‘पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटों के भीतर मैंने हमारी दक्षिणी सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी। मैंने अपने देश पर आक्रमण को रोकने के लिए अमेरिकी सेना और सीमा गश्ती दल को तैनात किया और उन्होंने क्या शानदार काम किया है! नतीजतन पिछले महीने अवैध सीमा पार करने की घटनाएं अब तक के सबसे कम रिकॉर्ड की गईं। मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक अमेरिकी इकोनॉमी को बचाना और वर्किंग फैमिलीज को तुरंत और बड़ी राहत देना है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बाइडेन प्रशासन से हमें आर्थिक तबाही और महंगाई का बुरा सपना विरासत में मिला है। बाइडेन की नीतियों ने एनर्जी की कीमतें बढ़ा दीं, किराने का सामान महंगा कर दिया और लाखों अमेरिकियों के लिए बुनियादी जरूरतों को पहुंच से बाहर कर दिया। राष्ट्रपति के रूप में, मैं हर दिन इस नुकसान को ठीक करने और अमेरिका को फिर से किफायती बनाने के लिए लड़ रहा हूं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा सिस्टम लाने जा रहे हैं। जिसमें $5 मिलियन के निवेश पर अमेरिकी नागरिकता का रास्ता मिल सकता है। यह ग्रीन कार्ड की तरह है, लेकिन उससे बेहतर और ज्यादा एडवांस्ड है। गोल्ड कार्ड से बड़ी संख्या में नौकरियां पैदा होंगी और कंपनियों को जबरदस्त सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘अब हम देश में प्रतिभाशाली, मेहनती और नौकरियां पैदा करने वाले लोग लाएंगे। वे बहुत पैसा देंगे, और हम उस पैसे से अपना कर्ज कम करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क की तारीफ करते हुए कहा, ‘वे ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहे हैं, जिससे अमेरिका में जरूरी खनिजों और रेयर अर्थ मेटल्स (दुर्लभ धातुओं) का उत्पादन तेजी से बढ़ाया जाएगा। उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी बनाया है। शायद आपने इसके बारे में सुना होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मस्क को ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं थी। लेकिन वे देश के लिए ऐसा कर रहे हैं। हम आपकी सराहना करते हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News