चैपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को एक और झटका लगा है। टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालने वाले स्टीव स्मिथ ने वनडे प्रारूप को अब अलविदा कह दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आज बुधवार को इस बात की घोषणा की है।

बता दें कि बीते कल 4 मार्च मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया को भारत के हाथों चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्मिथ टीम की कमान संभाल रहे थे। वह टेस्ट खेलते रहेंगे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में वह काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












