DW Samachar – Header
BREAKING

अबू आज़मी का औरंगज़ेब पर बयान विवादों में, महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित, सीएम योगी बोले – यूपी भेजो, इलाज कर देंगे

अबू आज़मी का औरंगज़ेब पर बयान विवादों में, महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित, सीएम योगी बोले - यूपी भेजो, इलाज कर देंगे
SP MLA Abu Azmi Sparks Controversy Over Aurangzeb Remark, Suspended from Maharashtra Assembly; CM Yogi Says – Send Him to UP, We’ll Fix Him

मुंबई से समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के बयान पर महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश तक विरोध हो रहा है। वैसे भी अबू आजमी का विवादों से पुराना नाता रहा है। इस बार सपा विधायक आजमी औरंगजेब की तारीफ करके तरह फंस गए हैं। मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने के बाद महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी को पूरे बजट सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। महाराष्ट्र का बजट सत्र 3 मार्च को शुरू हुआ और 26 मार्च को खत्म होगा। यूपी बजट सत्र के आखिरी दिन सीएम योगी ने विधान परिषद में अबू आजमी के बयान का जिक्र किया। सीएम योगी ने सपा पर खुलकर हमला बोला। उन्होंने औरंगजेब विवाद पर कहा कि सपा उन्हें आदर्श मानती है, जो भारत के लोगों पर जजिया लगाते थे। उन्होंने कहा कि सपा विधायक अबु आजमी को यूपी भेज दो, उनका इलाज कर देंगे। यहां बड़े-बड़े बदमाशों को ठीक कर दिया गया है। सीएम योगी ने कहा कि इस प्रदेश में पहले माफिया दौड़ाता था, पुलिस भागती थी। माफिया को पुलिस सलाम करती थी, लेकिन अब कानून-व्यवस्था के मामले में प्रदेश ने अपनी अवधारणा बदली है। आज देश और दुनिया के लोग प्रदेशवासियों को बहुत सम्मान की दृष्टि से देखते हैं।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

3 मार्च को आजमी ने कहा था- हमें गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए हैं। मैं उसे क्रूर शासक नहीं मानता। छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब के बीच धार्मिक नहीं बल्कि सत्ता और संपत्ति के लिए लड़ाई थी। अगर कोई कहता है कि यह लड़ाई हिंदू और मुसलमान को लेकर थी, तो मैं इस पर विश्वास नहीं करता। बयान पर विवाद के बाद आजमी ने कहा- मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है। लेकिन फिर भी मेरी बात से कोई आहत हुआ है तो मैं अपने शब्द, अपना स्टेटमेंट वापस लेता हूं। मैंने वही कहा है जो इतिहासकारों और लेखकों ने लिखा है। मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज या अन्य किसी भी महापुरुष के बारे में कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की है। वहीं, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बयान का विरोध करते हुए कहा था कि अबू आजमी पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। अबू आजमी यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले हैं। वह महाराष्ट्र में सपा के विधायक हैं। पिछले चुनाव में अबू आजमी ने महाराष्ट्र की मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से जीत हासिल की थी।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़