DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बिहार दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ का किया जाएगा आयोजन

Jehanabad News: बिहार दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ का किया जाएगा आयोजन
Marathon in jehanabad to celebrate Bihar diwas and

बिहार दिवस पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए किया जा रहा है। इसकी थीम ‘एक दौड़, जहानाबाद के प्रगति की ओर’ है।

जहानाबाद 19 मार्च, 2025: बिहार राज्य के 113वीं वर्षगांठ पर जहानाबाद में जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय के नेतृत्व में जिले में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में दिनांक 21 मार्च को सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।

ऐसा होगा मैराथन का रूट मैप:

पुलिस उपाधीक्षक, यातायात,जहानाबाद द्वारा बताया गया कि यह मैराथन दौड़ क़नौदी ROB से गांधी मैदान तक ( क़नौदी ROB , काको मोड़, उन्टा मोड़, अरवल मोड़,अस्पताल मोड़, बत्तीस भंवरिया, अंबेडकर चौक, गांधी मैदान) । इस मैराथन की दूरी 05 किलोमीटर निर्धारित है। इस मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले दोनों वर्ग पुरुष तथा महिला प्रतिभागियों में से प्रथम तीन तीन विजेताओं को ट्रॉफी के साथ प्रोत्साहन राशि भी प्रदान किया जाना है। भाग लेने वाली प्रतिभागियों में से प्रथम से 25 में स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

इस मैराथन में 16 वर्ष से अधिक आयु के कोई भी पुरुष एवं महिला प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। साथ ही जिला प्रशासन ने सभी जिले वासियों से अपील है कि इस कारवां में शामिल होकर अपनी सहभागिता प्रदान करें।

जहानाबाद की प्रगति में हाथ बटाए, उन्नत एवं विकसित बिहार बनाए

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़