DW Samachar – Header
BREAKING

ज्ञानेश कुमार बने देश के नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त; 2029 तक संभालेंगे जिम्मेदारी, जानें किन किन पदों पर दे चुके हैं अपनी सेवा

ज्ञानेश कुमार बने देश के नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त; 2029 तक संभालेंगे जिम्मेदारी, जानें किन किन पदों पर दे चुके हैं अपनी सेवा
Gyanesh Kumar Appointed as India’s New Chief Election Commissioner; To Serve Until 2029 – Know His Past Roles

देश के नए निर्वाचन आयुक्त के रूप में ज्ञानेश कुमार को सोमवार को नया मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त कर दिया गया है। ज्ञानेश कुमार पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के स्थान पर 26 वें मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। इसका कार्यकाल 26 जनवरी, 2029 तक रहेगा। अगले कुछ दिन बाद ही निर्वाचन आयोग अगले लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है।

Gyanesh Kumar Appointed as India’s New Chief Election Commissioner; To Serve Until 2029 – Know His Past Roles

कौन हैं नए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार क्या-क्या है उपलब्धियां

Digital Women Trust

भारत के नए निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का जन्म उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान जम्मू-कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद निर्णय को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और 15 मार्च, 2024 को निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था। वे 1988 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

उन्होंने कानपुर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक पूरा करने के बाद आईसीएफएआई में बिजनेस फाइनेंस और अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय के एचआईआईडी में पर्यावरण अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। उन्होंने केरल सरकार में एर्णाकुलम के सहायक जिलाधिकारी, अडूर के उपजिलाधिकारी, एससी/एसटी के लिए केरल राज्य विकास निगम के प्रबंध निदेशक, कोचीन निगम के नगर आयुक्त के अलावा अन्य पदों पर भी काम किया है।केरल सरकार के सचिव के रूप में ज्ञानेश कुमार ने वित्त संसाधन, फास्ट-ट्रैक परियोजनाओं और लोक निर्माण विभाग जैसे विविध विभागों को संभाला। भारत सरकार में उन्हें रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव एवं अतिरिक्त सचिव, संसदीय कार्य मंत्रालय में सचिव और सहकारिता मंत्रालय में सचिव के रूप में काम करने का भी अनुभव है। इसके साथ साथ इस साल के अंत में अपने कार्यकाल के दौरान 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में ज्ञानेश कुमार बिहार विधानसभा चुनाव और 2026 में केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की जिम्मेदारी संभालने वाले हैं।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़