DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Canada Plane Crash: लैंडिंग के दौरान रनवे पर पलटा विमान, 80 यात्री सवार, 18 घायल

Canada Plane Crash: Aircraft Overturns on Runway During Landing, 80 Onboard, 18 Injured
Canada Plane Crash: Aircraft Overturns on Runway During Landing, 80 Onboard, 18 Injured
Canada Plane Crash: Aircraft Overturns on Runway During Landing, 80 Onboard, 18 Injured

भगवान का शुक्र था कि कनाडा में एक बहुत बड़ा हादसा टल गया। आमतौर पर जब विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश होता है तो यात्रियों के बहुत कम बचने के चांस रहते हैं। कनाडा के शहर टोरंटो के पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पर डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लैंडिंग करते समय डेल्टा एयरलाइंस का विमान जमीन बर्फीली होने की वजह से पलट गया। इस विमान में 80 लोग सवार थे। जिनमें 76 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। इनमें 18 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। इन घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, हालांकि विमान रनवे पर पलटकर उल्टा हो गया, लेकिन इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि विमान पलटने का क्या कारण था, लेकिन मौसम की इसमें भूमिका हो सकती है। कनाडा की मौसम सेवा के अनुसार, एयरपोर्ट पर बर्फबारी हो रही थी और हवाएं 52 किलोमीटर प्रतिघंटे से लेकर 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही थीं।

तापमान लगभग माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस था। हादसे के तुरंत बाद हेलिकॉप्टर पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बातचीत की थी। इसमें उसने बताया था कि विमान उलटा पड़ा है और जल रहा है। हादसे के बाद टोरंटो एयरपोर्ट ने 200 से ज्यादा उड़ानों पर अस्थायी रूप से रोक दी गई, लेकिन कुछ ही घंटों के बाद उड़ानों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया था।टोरंटो पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट की अध्यक्ष और सीईओ डेबोरा फ्लिंट ने सोमवार दोपहर रनवे पर विमान हादसे के बाद किसी की मौत न होने का श्रेय एयरपोर्ट पर मौजूद प्रथम प्रतिक्रिया दल और अन्य प्रशिक्षित कर्मियों को दिया।

फ्लिंट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी की जान नहीं नहीं गई और इसका श्रेय हमारे वीर और प्रशिक्षित पेशेवरों, एयरपोर्ट पर मौजूद हमारे प्रथम प्रतिक्रिया दल को जाता है। इस हादसे का जो वीडियो सामने आया है, उसमें सभी यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है, लोग डरे हुए हैं, सहमे हुए हैं, लेकिन प्रशासन की फुर्ती की वजह से रेस्क्यू काफी तेज होता है। वैसे यह कोई पहली बार नहीं है जब ऐसे विमान हादसे देखने को मिले हैं, सिर्फ देश बदलते हैं, लेकिन किसी ना किसी कारण से विमान क्रैश होते रहते हैं, कई लोगों की तो जान भी गई है। वैसे नेपाल में भी ऐसे विमान हादसे होते रहते हैं, कारण भी हैरान करते हैं।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News