DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

19 फरवरी को लोजपा (रा) दिखाएगी अपनी ताकत, NDA कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज

LJP(RA) will show its strength on February 19, preparations for NDA workers’ conference intensified

जहानाबाद। गांधी मैदान में आयोजित NDA कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की एक बैठक जिले के एक निजी हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने की, जिसमें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन की तैयारी और रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा कि 19 फरवरी को लोजपा (रा) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सम्मेलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के नेतृत्व में 2025 के चुनाव में 225 सीटों के संकल्प को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है

हर प्रखंड में होगी तैयारी बैठक

सम्मेलन की सफलता के लिए हर प्रखंड में बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित कर NDA की मजबूती और 2025 के चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी

बैठक में मौजूद प्रमुख नेता

बैठक में कई प्रमुख नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें –

  • जिला प्रधान महासचिव – छोटेलाल पासवान
  • जिला महासचिव – अरविंद शर्मा
  • महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष – सपना कुमारी
  • युवा अध्यक्ष – पिंटू कुमार
  • चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष – डॉ. रविशंकर कुमार
  • अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष – मुन्ना अहमद
  • जहानाबाद प्रखंड अध्यक्ष – कंचन कुमार, आशा पासवान, आलोक गौरव
  • घोसी प्रखंड अध्यक्ष – संतोष शर्मा
  • मखदुमपुर प्रखंड अध्यक्ष – साकेत कुमार डब्लू

सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में इस बैठक में सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News