डी डब्ल्यू समाचार पर शाम 8 बजे तक मुख्य समाचारों की झलकियां, जानिए फटाफट

- दिल्ली बीजेपी की अहम बैठक जारी, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी शामिल
- प्रयागराज: महाकुंभ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50 करोड़ पहुंचा
- IIFA के एंबेसडर के रूप में अपूर्वा मखीजा का नाम हटाया गया, मार्च में जयपुर में होना है शो
- चंडीगढ़: किसान नेताओं और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के बीच बैठक शुरू
- किसानों से मीटिंग के लिए चंडीगढ़ पहुंचे पंजाब कैबिनेट के कई मंत्री
- उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे अमित शाह
- J-K: नौशेरा सेक्टर के एक गांव से 32 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद
- पोप फ्रांसिस की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में एडमिट
- साउथ कोरिया: बुसान के एक होटल में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत
- गुजरात: कच्छ में कांडला स्पेशल इकोनॉमिक जोन के एक गोदाम में लगी आग
- गोवा: ब्रिटिश महिला से रेप मामले में कोर्ट 17 फरवरी को फैसला सुनाएगा
- उत्तराखंड: UCC के तहत अगर कोई एक्शन हुआ है तो HC में अपील कर सकते हैं पीड़ित
- हम महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं: CM भजनलाल
- महाकुंभ के आयोजन में खर्च हुए ₹1500 करोड़, अर्थव्यवस्था को मिलेगा फायदा: CM योगी आदित्यनाथ
- ‘रूस ने चेरनोबिल में परमाणु रिएक्टर पर किया हमला’, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा
- महाकुंभ पर गलत जानकारी फैलाने के आरोप में 53 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई: UP पुलिस
- पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बम विस्फोट, 11 लोगों की मौत
- अमेरिका से अवैध प्रवासियों को लेकर तीसरी फ्लाइट 16 फरवरी को अमृतसर पहुंचेगी
- दिल्ली में नई सरकार को लेकर कवायद तेज, अगले हफ्ते नए CM ले सकते हैं शपथ
- सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में एक और केस दर्ज
- आंध्र प्रदेश: कुरनूल जिले में रिपोर्ट किया गया बर्ड फ्लू का पहला केस
- मुंबई: RBI के एक्शन के बाद न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के बाहर लंबी कतार, ट्रांजैक्शन पर लगी रोक
यह भी पढ़े: बिहार की बेटी को मॉरीशस में सम्मान, हिंदी ने दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












