DW Samachar – Header
BREAKING

WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग का आज से आगाज, पांच टीमों के बीच होगी खिताबी जंग, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मैच

WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग का आज से आगाज, पांच टीमों के बीच होगी खिताबी जंग, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मैच
20250214_101706

WPL 2025: Women’s Premier League Kicks Off Today, Five Teams Battle for the Title – Schedule & Venue Details

पांच टीमें, चार शहरें और 22 मुकाबलो के साथ शुरू होने वाली है महिला प्रीमियर क्रिकेट लीग। तीसरे सत्र में देश की बेटियां फिर से अपने बेहतरीन क्रिकेट का कौशल दिखाने को तैयार हैं। टूर्नामेंट में पहला मैच आज गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की अगुवाई में आरसीबी ने पिछली बार फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। टीम का प्रयास लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनने का होगा। यही मौका मुंबई इंडियंस के पास भी होगा जिसने पहले सत्र में ट्रॉफी जीती थी। इस बार टूर्नामेंट के सभी मुकाबले चार शहरों में खेले जाएंगे। पिछली बार बंगलूरू और मुंबई में खेले गए थे। पहले सत्र का आयोजन मुंबई में हुआ था। मुकाबले में आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। गुजरात की टीम दो सत्रों में निचले पायदान पर रही है। हेड कोच माइकल क्लिंगर और कप्तान एश्ले गार्डनर इस बार टीम की तकदीर बदलने का इरादा लेकर उतरेंगे।

Digital Women Trust

आरसीबी का दारोमदार कप्तान मंधाना पर

पिछले बार की विजेता टीम की बल्लेबाज कप्तान स्मृति मंधाना पर काफी कुछ निर्भर करेगी। सोफी डिवाइन के हिस्सा न लेने के कारण मंधाना के साथ इंग्लैंड की डैनी डैनी व्याट-हॉज के ओपनिंग पर उतरने की संभावना है। पिछले साल यूपी वॉरियर्ज के लिए डैनी व्याट को मौका नहीं मिला था। हॉज भारतीय हालात से वाकिफ हैं और 2018 में ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक भी लगा चुकी हैं। पांच टीमों वाले टूर्नामेंट के टेबल में ग्रुप दौर में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी जबकि दूसरे और तीसरे पायदान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा जिसकी विजेता टीम फाइनल में दूसरी टीम के रूप में पहुंचेगी। फाइनल 15 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

इन चार स्टेडियम में होंगे मैच
इस बार महिला प्रीमियर लीग
कौतांबी स्टेडियम (वडोदरा), एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु), भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम (लखनऊ) और ब्रेबोर्न स्टेडियम (मुंबई) में होने वाली है।

कौन से खिलाड़ी कहां होंगे, देखें टीमें..

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, अमनदीप कौर, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायोन, , हेले मैथ्यूज, जिन्तिमनी कलिता, सत्यमूर्ति कीर्तन, नताली साइवर, पूजा वस्त्रकार, सजीवन सजना, यास्तिका भाटिया, सायका इशाक, शबनीम इस्माइल, नादिन डी क्लार्क, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, अक्षिता माहेश्वरी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर: स्मृति मंधाना, डैनी व्याट-हॉज, सब्बिनेनी मेघना, , आशा शोबाना, एलिसे पेरी, जॉर्जिया वेयरहैम, कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष, रेणुका सिंह, एकता बिष्ट, केट क्रॉस, चार्ली डीन, प्रमिला रावत, वीजे जोशीता, राघवी बिस्ट, जाग्रवी पवार।

गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर, भारती फुलमाली, लौरा वोल्वार्ड्ट, फोबे लिचफील्ड, प्रिया मिश्रा, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, सयाली सतघरे, तनुजा कंवर, बेथ मूनी, शबनम शकील, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, काशवी गौतम, डींड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, डेनिएल गिब्सन , प्रकाशिका नाइक।

यूपी वॉरियर्ज: दीप्ति शर्मा, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, वृंदा दिनेश, सी अटापट्टू, ग्रेस हैरिस, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैक्ग्रा, उमा छेत्री, , साइमा ठाकोर, गौहर सुल्ताना, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, अरुषि गोयल, क्रांति गौड़, एलाना किंग।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग, जेमिमा रोड्रिग्स,, शैफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, मारिजन कैप, मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडे, तानिया भाटिया, तितास साधु, श्री चरणी, नंदिनी कश्यप, सारा ब्राइस , निकी प्रसाद।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़