DW Samachar – Header
BREAKING

Gaya News: आधी रात सड़क पर निकले पुलिस कप्तान आनंद कुमार, पुलिस को परखा और सड़कों पर गाड़ियों की भी ली तलाशी

आधी रात सड़क पर निकले पुलिस कप्तान आनंद कुमार,पुलिस को परखा और सड़कों पर गाड़ियों की भी ली तलाशी,असमाजिक तत्वों में भय और आम जनों में सुरक्षा की भावना हुई प्रबल
IMG-20250212-WA0006
Police Captain Anand Kumar Inspects Streets at Midnight, Boosts Security Sense Among Public, Fear Among Miscreants

मनीष कुमार


गया ज़िले में अपराधियों और असमाजिक तत्वों में भय व्याप्त करने के साथ पुलिसिंग बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान आनंद कुमार मंगलवार की देर रात खुद सड़कों पर उतर आए। उन्होंने न सिर्फ़ पुलिस को परखा बल्कि सड़क पर गाड़ियों की भी तलाशी ली। आधीरात को सड़क पर कप्तान श्री आनंद कुमार को देख आम लोगों के साथ पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Digital Women Trust

वे ख़ुद वाहनों की चेकिंग की। संदिग्धों की तलाशी कराई। उनकी आईडी चेक की। बाहर से आने-जाने वालों से पूछताछ भी की गई। देर रात एसएसपी अपने आवास से निकल पड़े। सबसे पहले एसएसपी रामपुर थाना क्षेत्र में सिकरिया मोड़ पर पहुंचे। साथ में रामपुर थाने के थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह थे। वहां वाहनों को रुकवाकर चेकिंग शुरू करा दी। संदिग्ध लगने वालों से पूछताछ की गई। चेकिंग के दौरान सड़क पर गुजरने वाले वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया। इसके बाद वे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पहुंचे। शहर से लेकर हाइवे तक पर नाइट पेट्रोलिंग, पैदल गश्ती और डायल 112 का हाल जाना। छापेमारी अभियान का जायजा लिया। गंभीर कांडों में ज़्यादा से ज़्यादा अभियुक्तों को गिरफ्तार करने को लेकर रात्रि गश्ती को सशक्त बनाने का निर्देश दिए।


डायल 112, रात्रि गश्ती और वाहन जांच में तैनात पुलिस कर्मियों की कार्यकुशलता और सतर्कता का जायजा लिया। और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक सजग और अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से वाहन जांच करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एसएसपी आनंद कुमार के अनुसार इस दौरे का मुख्य उद्देश्य शहर में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को और बेहतर करना था। इस सक्रियता से पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों का उत्साहवर्धन हुआ, साथ ही आम जनमानस में सुरक्षा की भावना और प्रबल हुई।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़