DW Samachar – Header
BREAKING

माघी पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने उमड़े श्रद्धालु, आज संत रविदास जयंती भी, कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित

माघी पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने उमड़े श्रद्धालु, आज संत रविदास जयंती भी, कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित
IMG-20250212-WA0003

Devotees Gather for Holy Dip at Sangam on Maghi Purnima; Sant Ravidas Jayanti Today, Public Holiday in Many States

(महाकुंभ में विशेष स्नान)

आज माघी पूर्णिमा है। संत रविदास जयंती भी है। इस अवसर पर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है। गुरु रविदास जयंती पर दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जबकि हिमाचल प्रदेश और मिजोरम में बैंक भी बंद रहेंगे।वहीं प्रयागराज के महाकुंभ में आज 5वां (माघी पूर्णिमा) स्नान है। एक और विशेष स्नान 26 फरवरी महाशिवरात्रि को है। संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मंगलवार शाम साढ़े छह बजे से ही शुभ मुहूर्त लग गया था और यह आज शाम साढ़े छह बजे तक रहेगा। देश-देशांतर के कोने -कोने से तीर्थ यात्रियों के आने और जाने का प्रवाह बना हुआ है। संगम तट सहित सभी घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भरे हैं। संगम में माघ पूर्णमा पर महास्नान जारी है। लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। मेला क्षेत्र में व्यवस्था के लिए 15 जिलों के डीएम, 20 आइएएस व 85 पीसीएस अफसर ड्यूटी में तैनात।

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 4 बजे से वार रूम से निगरानी कर रहे हैं। उनके साथ डीजी प्रशांत कुमार भी मौजूद है। पूरे शहर को 12 फरवरी तक नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है। कल्पवासियों के भी वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। महाकुंभ में 11 फरवरी रात 8 बजे तक 1.23 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 45.85 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ का आज 31वां दिन है। इससे पहले 4 स्नान पर्व हो चुके हैं। 13 जनवरी से अब तक करीब 46 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

Digital Women Trust

अब 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर आखिरी स्नान पर्व होगा। इस अवसर पर दिल्ली एनसीआर में स्कूलों की छुट्टी की घोषणा हो चुकी है। यह घोषणा दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा की गई है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने संत रविदास जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। सचिवालय एवं कोषागार को छोड़ राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, संस्थानों व शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहेगा। पहले रविदास जयंती पर शासन ने निर्बंधित अवकाश घोषित किया हुआ था। अब इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये आदेश जारी किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, इस पावन अवसर पर संत रविदास जी की स्मृति में प्रदेश भर में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किए जाएंगे। देवतुल्य जनता से विनम्र अनुरोध है कि इस पुण्य पहल में सहभागी बनकर स्वच्छता और सद्भावना के संदेश को और मजबूत करें। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने छुट्टी का एलान किया है। प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति के बाद अब संत रविदास जयंती बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। पहले मकर संक्रांति की तरह ही संत रविदास जयंती भी निर्बंधित अवकाश में शामिल थी। सार्वजनिक अवकाश घोषित होने से अब सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, बैंक व कोषागार बंद रहेंगे। रविदास जयंती के अवसर पर कुछ राज्यों ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश और पंजाब में इस दिन छुट्टी घोषित की गई है। पंजाब में इस अवसर पर शोभा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कई आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। संत रविदास 15वीं शताब्दी के एक प्रसिद्ध कवि, समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरु थे। उनकी शिक्षाओं ने भारतीय समाज और संस्कृति पर गहरा प्रभाव डाला। संत रविदास का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था। उनकी रचनाएं आज भी प्रेरणादायक हैं और विभिन्न धार्मिक ग्रंथों में सम्मिलित की गई हैं।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़