DW Samachar – Header
BREAKING

प्रयागराज में तीन दिनों से भीषण जाम, लाखों श्रद्धालु रास्ते में फंसे, आसपास जिलों तक लगी वाहनों की कतारें

प्रयागराज में तीन दिनों से भीषण जाम, लाखों श्रद्धालु रास्ते में फंसे, आसपास जिलों तक लगी वाहनों की कतारें
IMG-20250210-WA0006
Severe Traffic Jam in Prayagraj for Three Days, Millions of Devotees Stranded, Vehicle Queues Stretch to Nearby Districts

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तीन दिनों से भीषण जाम में जकड़ा हुआ है। महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। संगम क्षेत्र, प्रयागराज जंक्शन समेत कई रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ है। प्रयागराज में महाकुंभ के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण जाम लगा हुआ है। शहर में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर कई किलोमीटर तक लंबी कतारें लगी हुई हैं। महाकुंभ में दूध सब्जी और बोतल बंद पानी की आपूर्ति लगभग ठप हो चुकी है। यातायात सुचारु करने के लिए सीमावर्ती जिलों और दूसरे राज्यों में वाहनों को डायवर्ट किया गया है। रविवार को हालत बिगड़ गए। शहर से लेकर वाराणसी, मिर्जापुर, लखनऊ और रीवा हाईवे समेत 7 एंट्री पॉइंट पर 20 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं।

प्रयागराज में 5 किलोमीटर का सफर पूरा करने में 8 घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है। इस दौरान फोर व्हीलर्स में लोग घंटों भूखे-प्यासे फंसे हैं। ये हाल अभी है जब 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा का स्नान बाकी है। महाकुंभ प्रशासन से लेकर पुलिस तक की तो इस सैलाब को संभालने में पसीने छूट ही रहे हैं। प्रयागराज के आसपास के सरहदी जिलों से लेकर मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार के जिलों तक ट्रैफिक जाम ने अपना असर दिखाया है। संगम तीर्थ पर तिल रखने की जगह नहीं है। एक डुबकी की हसरत और महाकुंभ स्नान की चाहत में करोड़ से ज्यादा लोग रोज प्रयाग पहुंच जा रहे हैं।

Digital Women Trust

गंगा की घाटों की ओर जाने वाली सड़कों पर श्रद्धालुओं का अनवरत सैलाब बह रहा है। चंद किलोमीटर से लेकर सैकड़ों किलोमीटर की दूरी करके प्रयाग पहुंच रहे श्रद्धालु पैदल चल चलकर निहाल हुए जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से महाकुंभ मेला में उमड़ी भीड़ के चलते वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को भी मेला में नहीं जाने दिया जा रहा है। अमृत स्नान पर्वों पर तो वाहनों के प्रवेश पर रोक था मगर भीड़ के चलते यह प्रतिबंध अब बढ़ा दिया गया है। इसके कारण दूध तक आपूर्ति बंद हो गई है। सुबह और शाम विभिन्न दूध कंपनियों की ओर से सप्लाई की जाती थी मगर उनके वाहन नहीं आ पा रहे हैं।भीषण जाम की स्थिति को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्रद्धालुओं समेत सभी लोगों के लिए भोजन, पानी, ठहरने की व्यवस्था समेत बुनियादी सुविधाओं का तत्काल इंतजाम करने का निर्देश दिया। वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रयागराज में घंटों से जाम में फंसे लोगों के प्रति चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महाकुंभ में अव्यवस्थाओं का अंबार देखते हुए शासन की कमान किसी योग्य व्यक्ति को दे दी जाए। 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। ‌

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़