DW Samachar – Header
BREAKING

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न
IMG-20250208-WA0182
Patient Welfare Committee meeting concluded at Primary Health Center Ghosi

एचपीवी टीकाकरण और स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन निर्माण पर हुई चर्चा

घोसी प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिता कुमारी की अध्यक्षता में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के कार्यालय में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीन के महत्व पर चर्चा की गई, जिससे 9 से 14 वर्ष की बच्चियों को बच्चेदानी के कैंसर से बचाया जा सके।

Digital Women Trust

4977 बच्चियों को लगेगा एचपीवी टीका

बैठक में बताया गया कि घोसी में 4977 बच्चियों को एचपीवी टीका देने की योजना बनाई गई है। टीका उपलब्ध होते ही इसे प्रभावी ढंग से लगाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।

घोसी के स्वास्थ्य केंद्र के लिए नए भवन की मांग

बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के लिए नया भवन प्रस्तावित है। इस दौरान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी को 24×7 संचालित करने के लिए किसी सरकारी भवन की आवश्यकता जताई गई। इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिता कुमारी ने सिविल सर्जन से समन्वय स्थापित कर निर्णय लेने की बात कही।

बैठक में मौजूद अधिकारी एवं सदस्य

बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक मोहम्मद यासीन, स्वास्थ्य प्रशिक्षक धर्मेंद्र कुमार, लेखापाल रवि कुमार, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान लिपिक राम पुकार शर्मा सहित रोगी कल्याण समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़