
अयोध्या हार का बदला भाजपा ने मिल्कीपुर (Milkipur) जीत कर ले लिया। दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजे के साथ उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर में हुए उपचुनाव पर भी भाजपा और समाजवादी पार्टी की निगाहें लगी हुई थी। आखिरकार भाजपा ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को हराकर मिल्कीपुर सीट जीत ली है। भाजपा प्रत्याशी चंदभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को 61 हजार 636 वोट से हराया। इससे पहले सपा से अवधेश प्रसाद साल 2012 में 39,237 वोट से जीते थे। उपचुनाव में चंद्रभानु पासवान को 1 लाख 46 हजार 291 और अजीत प्रसाद को 84 हजार 655 वोट मिले। अयोध्या सांसद के बेटे होने के बावजूद अजीत प्रसाद अपने ही बूथ से हार गए। लोकसभा चुनाव में मिल्कीपुर विधानसभा में भाजपा को सपा से 7 हजार वोट कम मिले थे। 8 महीने में ही भाजपा ने बाजी पलट दी।

मिल्कीपुर सीट जीतने पर बीजेपी कार्यालय पर जश्न का माहौल है। बीजेपी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान के संभावित जीत पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनको बधाई दी है। बीजेपी कार्यालय पर ढोल-नगाड़े के बीच रंग और गुलाल उड़ने लगा । मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की की जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को बधाई दी है और कहा कि यह जीत जनता के यूपी सरकार के प्रति आमजन के अटूट विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर विधान सभा सीट पर उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हृदयतल से बधाई! यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन की भाजपा सरकार’ की लोक-कल्याणकारी नीतियों एवं सेवा, सुरक्षा और सुशासन को समर्पित यूपी सरकार के प्रति आमजन के अटूट विश्वास का प्रतीक है। विजयी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को बधाई एवं उत्तर प्रदेश की विकास-यात्रा और सुशासन को अपना मत प्रदान करने वाली मिल्कीपुर विधान सभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता-जनार्दन का हार्दिक अभिनंदन। वहीं अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर रिजल्ट पर कहा- ये भाजपा की झूठी जीत है। जिसका जश्न भाजपाई आंखों-में-आंखें डालकर नहीं मना पाएंगे। जिन अफसरों ने घपलेबाजी की, वो सजा पाएंगे। न कुदरत उन्हें बख्शेगी, न कानून
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












