
जहानाबाद आज पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जहानाबाद में आयकर विभाग, पटना द्वारा एक जागरूकता अभियान के तहत आउटरीच प्रोग्राम (सेमिनार) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को आयकर से संबंधित शैक्षणिक जानकारी और जन जागरूकता प्रदान की गई।
आयकर अधिकारी राजीव कुमार (एक्सेम्प्शन वार्ड-1, पटना) ने कार्यक्रम की अगुआई की और छात्रों को बताया कि आयकर देश के आधारभूत संरचना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को आयकर की महत्वपूर्ण शब्दावलियों से अवगत कराते हुए आयकर रिटर्न फाइल करने की अनिवार्यता और इसकी प्रक्रिया को समझाया। साथ ही, उन्होंने छात्रों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उनके संदेह भी दूर किए।
कार्यक्रम के दौरान एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर आयकर विभाग, पटना से ऑफिस सुपरीटेंडेंट अजीत कुमार झा, टैक्स असिस्टेंट रौशन चौधरी और स्टेनोग्राफर विक्की कुमार ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
विद्यालय के प्राचार्य रवींद्र राम ने छात्रों को आयकर की महत्ता और नागरिकों की जिम्मेदारी के बारे में जागरूक किया। उन्होंने शिक्षकों से भी समाज में कर संबंधी जागरूकता फैलाने की अपील की।
कार्यक्रम का सफल आयोजन अखिलेश कुमार गुप्ता और वेद प्रकाश आर्य के कुशल प्रबंधन में संपन्न हुआ। समापन प्रज्ञा लक्ष्मी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












