DW Samachar – Header
BREAKING

राहुल गांधी पहुंचे देश के सबसे बड़े अस्पताल AIIMS, मरीजों और उनके परिजनों से की मुलाकात

राहुल गांधी पहुंचे देश के सबसे बड़े अस्पताल AIIMS, मरीजों और उनके परिजनों से की मुलाकात
Rahul Gandhi Visits India's Largest Hospital AIIMS, Meets Patients and Their Families

Rahul Gandhi Visits India’s Largest Hospital AIIMS, Meets Patients and Their Families

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी बुधवार देर रात अचानक एम्स पहुंचे। वहां उन्होंने हॉस्पिटल के बाहर मरीजों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। राहुल ने इस बारे में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी पोस्ट किया। राहुल ने कहा कि आज मैं एम्स गया और वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से मिला। दूर-दूर से आए इन लोगों की सुनने वाला कोई नहीं है, कोई फुटपाथ पर बैठा है तो कोई इतनी ठंड में सबवे पर सोने को मजबूर है। कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों ही अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है । इसके अलावा कांग्रेस ने भी राहुल गांधी की तस्वीरें शेयर की हैं। कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, ‘नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली राहुल के बाहर मरीजों और उनके परिवार से मुलाकात की। दूर-दराज से इलाज के लिए आए लोग यहां सड़कों, फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं। मोदी सरकार और दिल्ली की सरकार ने इन्हें अपने हाल पर छोड़ रखा है। अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रखा है।दिल्ली में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसे में राहुल गांधी का ये दौरा काफी महत्वपूर्ण है।

Digital Women Trust

इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 14 जनवरी को राजधानी का दौरा करते हुए एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने गंदगी दिखाते हुए केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा, ये है केजरीवाल जी की चमकती दिल्ली, पेरिस वाली दिल्ली। दरअसल, राहुल लगातार केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और केजरीवाल एक जैसे हैं। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 2 कैंडिडेट की छठी लिस्ट जारी की। इसमें तिमारपुर से लोकेंद्र चौधरी और रोहतास नगर से सुरेशवती चौहान को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इससे पहले बुधवार देर रात कांग्रेस ने 5 कैंडिडेट की पांचवी लिस्ट जारी की थी। 14 जनवरी को कांग्रेस ने चौथी लिस्ट जारी की थी। इसमें 16 नाम थे। 3 जनवरी 2025 को कांग्रेस ने एक उम्मीदवार की घोषणा की थी। इसमें अलका लांबा को कालकाजी विधानसभा से सीएम आतिशी के खिलाफ प्रत्याशी बनाया गया था। अलका और आतिशी दोनों ने ही 14 जनवरी को नॉमिनेशन भरा है। 24 दिसंबर को कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसमें 26 नाम थे। कांग्रेस ने 12 दिसंबर को पहली लिस्ट में 21 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी।

यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…

यह भी पढ़े: कल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़