DW Samachar – Header
BREAKING

नेहरू युवा केंद्र जहानाबाद द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

नेहरू युवा केंद्र जहानाबाद द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
IMG-20250113-WA0038
Nehru Yuva Kendra Jehanabad organizes program on National Youth Day

जहानाबाद: नेहरू युवा केंद्र, जहानाबाद के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कायनात इंटरनेशनल में कायनात यूथ क्लब के द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका अध्यक्षता कायनात फाउंडेशन के चेयरमैन शकील अहमद काकबी जी के द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद की जयंती को प्रेरणास्त्रोत के रूप में मनाते हुए युवाओं को प्रेरित करना और उनके सामाजिक योगदान को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, और सामाजिक जागरूकता पर आधारित चर्चा शामिल रही। युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों और उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की शपथ ली।

Digital Women Trust

इस मौके पर कायनात फाउंडेशन के चेयरमैन शकील अहमद काकबि ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।लोगों को सम्बोधित करते हुए नेहरू युवा केंद्र का लेखापाल शिव जी राम ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था, “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त न कर लो।” यह संदेश न केवल हमें निरंतर प्रयासरत रहने की शिक्षा देता है, बल्कि यह भी सिखाता है कि दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास से हम कोई भी लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। बुद्ध अनुसंधान एवं प्रशिक्षण समिति के सचिव सुरेंद्र मोहन ने बताया किस्वामी विवेकानंद ने भारत के प्राचीन ज्ञान और संस्कृति को पूरे विश्व में पहचान दिलाई। उन्होंने शिकागो धर्म संसद में अपने प्रभावशाली भाषण से यह साबित कर दिया कि भारत केवल आध्यात्मिकता का ही केंद्र नहीं है, बल्कि ज्ञान, शक्ति और शांति का प्रतीक भी है।विक्रम कुमार ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा किइस राष्ट्रीय युवा दिवस पर, आइए हम सभी स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें। अपने भीतर की ऊर्जा को पहचानें, उसे सकारात्मक दिशा में लगाएं, और समाज व देश की सेवा में योगदान दें। कार्यक्रम में सिद्धि मोची पूर्व nyv कमलाकांत भारद्वाज, नायर आलम, मो.अरफ़ान,  कासिम राजा, आयुष गौतम, सुनील कुमार एवं बड़ी संख्या में स्थानीय युवा, शिक्षाविद् और समाजसेवी शामिल हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन कायनात यूथ क्लब के सदस्यों द्वारा किया गया और सभी ने इसे एक प्रेरणादायक अनुभव बताया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़