DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है: कुमारी मानसी

There is an effort to spread the ideals of Swami Vivekananda to the common people: Kumari Mansi

चलो विवेकानंद बन जाएं
आत्म साक्षरता को बढ़ाएं
प्रेरित होकर काम करें
यूं न जीवन बेकार करें ।

दार्शनिक, आध्यात्मिक, समाज सुधारक
आप हो हमारे प्रेरणा दायक,
सामाजिक न्याय, समानता लाना
सिखा मैंने आप से अपनाना।

आत्म चेतना होता है क्या,
क्यूं जरूरी है अपनाना ?
लक्ष्य को अगर पाना है तो
फिर क्यूं नहीं; मन को भटकाना?

आत्म बोध विस्तार हो,
जिससे जीवन साकार हो
जीवन का उद्देश्य सफ़ल हो
और हमारा लक्ष्य संधान हो।

राष्ट्र के लिए काम किया
आपने अपना पहचान दिया
शेष से विशेष हों कैसे?
कृत्यों से पहचान दिया।

स्वदेशी होता है क्या ?
आपने सबको समझाया।
विश्व में राष्ट्र का नाम हो कैसे?
दूर दृष्टि दिखलाया।

जीवन हरदम समतल नहीं
चुनौतियां स्वीकारना सिखलाया
आत्मविश्वास क्या चीज है
विश्वासी होना सिखलाया।

ये चंद पंक्तियां हैं श्रीमान
आपके मनोभाव, मेरी वाणी
अद्भुत, अद्वितीय…विवेकानंद जी के
अनंत उपकार अनंत कहानी…..…🙏🙏✍️✍️

कुमारी मानसी (अनुसंधायिका)
हिंदी विभाग
मगध विश्वविद्यालय बोधगया, (बिहार).

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News