DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

आप-कांग्रेस विवाद के बीच उमर अब्दुल्ला ने INDIA गठबंधन को भंग करने की मांग की, तेजस्वी यादव ने भी दी प्रतिक्रिया

Amid Congress-BJP Dispute, Omar Abdullah Calls for Dissolution of INDIA Alliance, Tejashwi Yadav Respond
Amid Congress-BJP Dispute, Omar Abdullah Calls for Dissolution of INDIA Alliance, Tejashwi Yadav Respond

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन के दलों को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नसीहत देते हुए बड़ा बयान दिया। उमर अब्दुल्ला के बयान के बाद समझा जा सकता है कि इंडिया ब्लॉक में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच चल रही तकरार पर टिप्पणी करते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर सवाल खड़े किए।


उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को इंडिया अलायंस खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद इसकी कोई बैठक नहीं हुई है। यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था तो इसे खत्म कर देना चाहिए। इसके पास न कोई एजेंडा है और न ही कोई लीडरशिप। दिल्ली चुनाव को लेकर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि दिल्ली में क्या चल रहा है। इसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि दिल्ली चुनाव से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। जो पार्टी वहां मौजूद हैं वो तय करें कि बीजेपी का मुकाबला किस बेहतर तरीके से किया जा सकता है। उमर अब्दुल्ला का यह बयान ऐसे समय आया है जब आप और कांग्रेस के बीच दिल्ली चुनावों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है।

इससे विपक्षी गठबंधन की एकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन का गठन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने के लिए किया गया था। लेकिन हाल के दिनों में विभिन्न दलों के बीच मतभेद उभरकर सामने आए हैं, जिससे गठबंधन की स्थिरता पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।अब्दुल्ला की यह टिप्पणी राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि इंडिया ब्लॉक अपना महत्व खो चुका है और इसका गठन विशेष रूप से लोकसभा चुनावों के लिए किया गया था। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, इंडिया का गठन सिर्फ लोकसभा चुनाव और भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए किया गया था। अब इसका कोई महत्व नहीं है। कांग्रेस और आप के बीच तकरार अप्रत्याशित नहीं है।

यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…

यह भी पढ़ेकल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News