
पैथोलॉजी डिपार्टमेंट, सदर अस्पताल जहानाबाद में जांच की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए एक्सटर्नल क्वालिटी एश्योरेंस स्कीम (EQAS) का शुभारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर के साथ समझौता किया गया है ताकि जांच की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जा सके।
इस कार्यक्रम के तहत, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज द्वारा चार सैंपल जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल महीने के लिए जांच हेतु पैथोलॉजी सदर अस्पताल को भेजा गया है। इन सैंपल्स पर नौ प्रकार के जांच किए जाएंगे और रिपोर्ट पुनः क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज को भेजा जाएगा।
किए गए जांच रिपोर्ट के आधार पर, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज द्वारा गुणवत्ता का आकलन करते हुए फीडबैक प्रेषित किया जाएगा। इस फीडबैक के आधार पर, लैब का जांच रिपोर्ट की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।
इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉक्टर देवेंद्र प्रसाद द्वारा सभी उपस्थित पैथोलॉजिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट एवं सभी लैब टेक्नीशियन को लैब जांच की गुणवत्ता सुनिश्चित के लिए कई तरह के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि एक्सटर्नल क्वालिटी एश्योरेंस स्कीम के तहत मानक रूप का जांच सुनिश्चित किया जाए।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यकारी अधीक्षक डॉक्टर प्रमोद कुमार के द्वारा किया गया, मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉक्टर देवेंद्र प्रसाद उपस्थित थे। इसके अलावा, डॉक्टर सनोवर पैथोलॉजिस्ट, डॉ दीप्ति किरण माइक्रोबायोलॉजिस्ट, एपिडेमियोलॉजिस्ट, रितिका कुमारी अस्पताल प्रबंधक एवं सभी टेक्नीशियन उपस्थित थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












