DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद: हम पार्टी में पूर्व एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव और शिक्षाविद डॉ. एस.के. सुनील का स्वागत

जहानाबाद: हम पार्टी में पूर्व एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव और शिक्षाविद डॉ. एस.के. सुनील का स्वागत
IMG-20250107-WA0117
Jehanabad: We have former SDPO Prabhat Bhushan Srivastava and educationist Dr. S.K. in the party. welcome sunil

अगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जहानाबाद में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के संस्थापक जीतनराम मांझी ने 5 जनवरी को शकूराबाद में एक बैठक आयोजित की। बैठक में जहानाबाद के पूर्व एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव और राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त शिक्षाविद डॉ. एस.के. सुनील को हम पार्टी में शामिल करने पर सहमति दी गई।

जहानाबाद के पूर्व एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव और शिक्षाविद डॉ. एस.के. सुनील ने बिहार सरकार के मंत्री और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन से शिष्टाचार मुलाकात की। पार्टी अध्यक्ष ने दोनों का पार्टी में स्वागत किया और उनके आने को पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Digital Women Trust

गौरतलब है कि 18 जनवरी को जहानाबाद विधानसभा सम्मेलन के दौरान दोनों औपचारिक रूप से हम पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। हम पार्टी आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी संगठनात्मक मजबूती पर लगातार काम कर रही है, और नए सदस्यों का स्वागत इसी दिशा में एक और प्रयास है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़