
दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का आज यानी की 7 जनवरी को ऐलान होने वाला है। सूत्रों की माने तो माना जा रहा है कि दिल्ली में एक ही चरण में चुनाव करवाए जाने की संभावना है। वहीं चुनाव आयोग की योजना के अनुसार फरवरी के दूसरे हफ्ते में मतदान संपन्न कराए जा सकते हैं और नतीजे 17 फरवरी को घोषित होने की संभावना है।
इस बारे में आज दोपहर 2 बजे चुनाव आयोग की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी चुनावों की प्रक्रिया और संबंधित पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
बता दें कि ECI ने सोमवार 6 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी की। इस लिस्ट में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इनमें से 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं।
आगामी चुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर
दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी 2025 को समाप्त होने वाला है। पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो 2020 में भी फरवरी में हीं दिल्ली में चुनाव हुए थे। उस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल की थी और सरकार बनाई थी।
केजरीवाल फिर नई दिल्ली से लड़ेंगे चुनाव
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस बार भी नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। इस बार उनकी टक्कर कांग्रेस की संदीप दीक्षित और बीजेपी के प्रवेश वर्मा से है। केजरीवाल ने हमेशा इस सीट से चुनाव लड़ा है और यहां उनकी मजबूत पकड़ रही है।
मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी से लड़ेगी चुनाव
नई दिल्ली सीट को वीआईपी सीट माना जाता है, जिसके चलते बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने प्रमुख नेताओं को उम्मीदवार के तौर पर उतारा है जिससे मुकाबला और भी रोचक हो गया है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव लड़ रही हैं जहां उनका सामना कांग्रेस की अलका लांबा और बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी से होगा।
यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…
यह भी पढ़े: कल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












