DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद मॉडल टीकाकरण केंद्र का किया गया उद्घाटन

जहानाबाद मॉडल टीकाकरण केंद्र का किया गया उद्घाटन
IMG-20250103-WA0238
Jehanabad Model Vaccination Center inaugurated

जहानाबाद माननीय स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार  मंगल पांडे द्वारा Cloud (vc) के माध्यम से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, देहुनी, घोसी के साथ साथ राज्य के एक हजार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मॉडल टीकाकरण केन्द्र का उद्घाटन किया गया। सभी 1000 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में प्रत्येक सोमवार, मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को टीकाकरण की सेवा दी जाएगी। जहानाबाद से आज 18 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर यह सेवा शुरू की गई। पूर्व से 14 हेल्थ एंड वैलनेस केंद्र पर जहानाबाद में यह सेवा दी जा रही है। आज दिनांक 03/01/2025 को देहुनि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में कुल 53 बच्चे एवं पांच गर्भवती महिला को एएनएम अर्चना कुमारी एवं प्रीति कुमारी के द्वारा टीकाकृत किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ देवेंद्र प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मोहम्मद यासीन एवं आशुतोष कुमार VCCM के अलावा कई लोग उपस्थित रहे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़