DW Samachar – Header
BREAKING

बढ़ते ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन ने शहर के विभिन्न स्थानों पर की अलाव की व्यवस्था

बढ़ते ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन ने शहर के विभिन्न स्थानों पर की अलाव की व्यवस्था
jehanabad district administration has arranged for5050375906032671415.
Jehanabad district administration has arranged for bonfires at various places in the city

जहानाबाद 02 जनवरी, 2025: जिला प्रशासन ने बढ़ते ठंड के मद्देनजर जिले के महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की है। जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न जगह जैसे काको मोड़, अरवल मोड़, उँटा मोड़, हॉस्पिटल मोड़ और नगर पंचायत काको में बीबी कमाल, सूर्य मंदिर, बीच बाजार, पी एन बी बैंक तथा एस बी आई बैंक के निकट स्थानों तथा सभी प्रखंडो में विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।

इन स्थानों पर अलाव की व्यवस्था दैनिक रूप से की जा रही है ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके। जिला प्रशासन ने यह व्यवस्था इसलिए की है ताकि गरीब और असहाय लोगों को ठंड से बचाया जा सके।

Digital Women Trust

जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय ने कहा कि जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि अलाव की व्यवस्था के अलावा भी जिला प्रशासन अन्य आवश्यक कदम उठा रहा है ताकि लोगों को ठंड से बचाया जा सके।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़