DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

सांसद डॉ. सुरेंद्र यादव के जन्मदिन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, और उपराष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

President, Prime Minister and Vice President congratulated MP Dr. Surendra Yadav on his birthday.

जहानाबाद के सांसद डॉ. सुरेंद्र यादव के जन्मदिन पर पूरे दिन बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर न केवल क्षेत्रीय जनता और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं, बल्कि देश के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, और उपराष्ट्रपति ने भी पत्र लिखकर उन्हें बधाई दी। पार्टी प्रवक्ता डॉ. शशि रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि डॉ. सुरेंद्र यादव एक जमीन से जुड़े हुए जननेता हैं, जो हमेशा जनता के सुख-दुख में खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा, “जहानाबाद संसदीय क्षेत्र की जनता इस बात से गौरवान्वित महसूस कर रही है कि उनके सांसद को देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन नेताओं ने व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं दीं।”प्रवक्ता ने कहा कि सांसद जनता के लिए एक सेवक की भूमिका निभाते हैं। उनकी सक्रियता और जनता के प्रति समर्पण ने उन्हें लोगों के दिलों में खास स्थान दिलाया है। इस अवसर पर क्षेत्र की जनता ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। सांसद के जन्मदिन पर बधाई देने वालों में जनमुक्ति के जिलाध्यक्ष हरिलाल यादव, महिला राजद जिलाध्यक्ष सुमन सिद्धार्थ, युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रविकांत प्रधान, महासचिव परमहंस राय, अधिवक्ता मुकेश गौतम, और छोटू यादव समेत कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान यह चर्चा भी हुई कि डॉ. सुरेंद्र यादव ने अपने कार्यकाल में जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उनके नेतृत्व में जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क निर्माण, और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हुए हैं।कार्यकर्ताओं ने भगवान से प्रार्थना की कि सांसद का स्वास्थ्य उत्तम रहे और वे इसी तरह जनता की सेवा करते रहें। सांसद के जन्मदिन पर मिले इस व्यापक स्नेह और सम्मान ने जहानाबाद की जनता में एक नई ऊर्जा का संचार किया। सांसद के जन्मदिन का यह जश्न न केवल क्षेत्रीय स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बना।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News