DW Samachar – Header
BREAKING

नदी किनारे बायो मेडिकल कचरा फेंकने वाले अस्पताल एवं पैथोलैब के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई

नदी किनारे बायो मेडिकल कचरा फेंकने वाले अस्पताल एवं पैथोलैब के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई
IMG-20241230-WA0212
Action will be taken against hospitals and patholabs that throw bio-medical waste on the river bank.

जहानाबाद राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) अंतर्गत जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त महोदय जहानाबाद एवं निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ने भाग लिया।

बैठक के दौरान, जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा पूर्व में दिये गए दिशा निदेश की समीक्षा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्य करने के लिए निर्देश दिए गए। इन निर्देशों में शामिल हैं:

Digital Women Trust
  • दरधा नदी और संगम घाट की सफाई: जहानाबाद जिले में मुख्य मार्ग पर स्थित दरधा नदी और संगम घाट को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए आवश्यक कार्य करना।
  • अस्पतालों और पैथो लैब के कचरे का प्रबंधन: स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वैसे अस्पताल और पैथो लैब जिनका पंजीकरण बायो कचरा उठाव करने वाली एजेंसी से नहीं है या जिले के स्वास्थ्य विभाग से नहीं है, और जो नदी किनारे कचरा फेंकते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
  • नदियों की सफाई: कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद जहानाबाद को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक सप्ताह नदियों के किनारे साफ-सफाई कराएं।
  • जागरूकता अभियान: जीविका से आए हुए पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने समूह के माध्यम से नदियों को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रचार-प्रसार कराएं। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने युवा क्लब के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाएं।
  • विभागों के बीच समन्वय: जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे श्री अमित कुमार को निर्देश दिया गया कि सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य कराएं।
  • बायो कचरा प्रबंधन: बायो कचरा उठाव करने वाली एजेंसी को निर्देश दिया गया कि समय पर कचरा उठाएं और लॉग बुक की एक प्रति जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे को अनिवार्य रूप से को दें, ताकि समय-समय पर निरीक्षण किया जा सके।
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़