
जहानाबाद स्थित जरासंध भवन (नियर बस स्टैंड) में ऑल इंडिया चन्द्रवंशी युवा एसोसिएशन (AICYA) के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता AICYA ज़िला अध्यक्ष सियाराम कुमार चन्द्रवंशी ने की। इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
टीम विस्तार के तहत दिए गए पद:
राजेश कुमार चन्द्रवंशी और रणजीत कुमार चन्द्रवंशी: ज़िला उपाध्यक्ष
धर्मेंद्र कुमार चन्द्रवंशी: ज़िला सचिव
रविशंकर कुमार उर्फ़ बंटी चन्द्रवंशी: ज़िला संयोजक
धनंजय कुमार चन्द्रवंशी: ज़िला मुख्य सलाहकार
विक्रम सिंह चन्द्रवंशी और हृदयनंदन प्रसाद चन्द्रवंशी: ज़िला सलाहकार
सोनू चन्द्रवंशी: ज़िला कोषाध्यक्ष
विकाश कुमार चन्द्रवंशी: नगर अध्यक्ष
दीपक कुमार चन्द्रवंशी: नगर उपाध्यक्ष
देवेंद्र कुमार चन्द्रवंशी: नगर उप सचिव
बेचन चन्द्रवंशी: नगर कोषाध्यक्ष
राहुल कुमार चन्द्रवंशी: नगर मंत्री
इस बैठक में संगठन की भावी योजनाओं पर चर्चा की गई और सामाजिक विकास के लिए एकजुटता का संकल्प लिया गया। ज़िला अध्यक्ष सियाराम कुमार चन्द्रवंशी ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनसे संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
AICYA ने इस बैठक के माध्यम से सामाजिक और संगठनात्मक एकता को और मजबूत करने का संदेश दिया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












