DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

COVID19 – “Hunar Haat” to be organised in September: Mukhtar Abbas Naqvi

COVID19 - “Hunar Haat” to be organised in September: Mukhtar Abbas Naqvi

मंदी से जूझते हुनरमंद कारीगरों के लिए अल्पसंख्यक मंत्री नकवी ने किया हुनर हाट का आयोजन…

COVID19 - “Hunar Haat” to be organised in September: Mukhtar Abbas Naqvi
COVID19 – “Hunar Haat” to be organised in September: Mukhtar Abbas Naqvi

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ‘हुनर हाट’ के आयोजन की घोषणा।
यह आयोजन सितम्बर में होने वाला है और इस बार हुनर हाट का थीम ‘लोकल से ग्लोबल’ पर आधारित होगा।
आपको बता दें कि हुनर हाट का आयोजन पिछले पांच सालों से किया जा रहा है जिसमें पिछले पांच वर्षों में पांच लाख से ज्यादा भारतीय दस्तकारों, शिल्पकारों को रोजगार के अवसर प्रदान हुआ है, और जब देश आज आर्थिक मंदी से गुजर रहा है तो छोटे और हस्तशिल्प वाले उद्योगों को इस हुनर हाट से रोजगार और उत्साह दोनों मिलेगा।
आपको बता दें कि इस साल फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हुनर हाट जाकर शिल्पकारों और कारीगरों का हौसला अफजाई किया था और वहां मिलने वाले व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया था।
इस बार हुनर हाट’ में सामजिक दूरी, साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, मास्क आदि की विशेष व्यवस्था की जाएगी, साथ ही ‘जान भी जहान भी’ नाम से एक स्टॉल भी लगाया जाएगा जहां लोगों को ‘पैनिक नहीं प्रिकॉशन’ यानी डरे नहीं एहतियात बरतें की थीम पर जागरुकता पैदा करने वाली जानकारी भी दी जाएगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News