DW Samachar – Header
BREAKING

शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल है वरदान: जिलाधिकारी

शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल है वरदान: जिलाधिकारी
IMG_20241228_121816

Sports is a boon for physical and mental health: District Magistrate

पी० पी० एम० स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित

जहानाबाद: पी०पी० एम० स्कूल, वेकटेश्वर नगर जहानाबाद में तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि अलंकृता पांडेय, जिलाधिकारी जहानाबाद को स्कूल की निदेशिका डॉ0 इन्दु कश्यप ने अंग वस्त्र व पौधा देकर सम्मानित किया तथा आगत अतिथियों का स्वागत स्कूल के अध्यक्ष डॉ० एस० के० सुनील ने अंग वस्त्र से किया। इस मौके पर मौजूद जिलाधिकारी  अलंकृता पांडेय ने कहा कि विपरीत परिस्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि दृढ़तापूर्वक सामना करें , सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने “मेहनत करनेवालों की हार नही होती” पंक्ति को दुहराते हुए बच्चों का हौसला अफजाई किया और इस खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्टता दिखाने वाले छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत भी किया।

Digital Women Trust

इस मौके पर निदेशिका डॉ० इन्दु कश्यप ने एक तरफ उत्कृष्ट बच्चों को बधाई दी तो दूसरे तरफ खेल में हारने वाले बच्चों को और मेहनत करने की बात करते हुए कहा कि हार से हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं, हार होने के वजह पर काम करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। इस मौके पर स्कूल के अध्यक्ष डॉ० एस० के० सुनील ने कहा कि शारीरिक श्रम के अभाव में अस्वस्थ लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है, खेल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए वरदान है। इसलिए बच्चों को खेल में अभिरुचि हेतु अवश्य प्रेरित करें। इस खेल कूद प्रतियोगिता में पुरस्कृत होने वाले छात्र/छात्राएं आयुष कुमार, अनु कुमारी, शांतनु, अनन्या, आकाश, नव्या, रजनीश, प्राची, प्रमोद, सानिया, वरुण, श्रेया, रविकांत, मुस्कान, हरिओम, सुहानी, मनीष, आनंद, गौरव, ऋतिक, अमन, नव्या, प्रज्ञा, खुशी, रिचा, वैष्णवी, साक्षी, सृष्टि, तनु, ईशा, दीपा, सपना, उर्मिला, अनुष्का, रोहित, नंदनी कुमारी, हर्ष, सुहानी, अश्विनी, आदि शामिल है। इस अवसर पर समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव, आचार्य नारायण निराला, आचार्य अमरेश कुमार, प्राचार्य नंदकिशोर शर्मा, अरविंद कुमार, मोहम्मद सिराजुद्दीन, रूपा कुमारी, नीतू कुमारी, अमृता कुमारी, अस्मिता कुमारी, प्रिया कुमारी, मनोज पाठक, जयप्रकाश कुमार, मिथिलेश पाठक, पारो कुमारी, आदि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़