DW Samachar – Header
BREAKING

मैदान में बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद ठंड और बढ़ी, छाए बदरा, कुछ दिन ऐसे ही रहेगा मौसम

मैदान से लेकर पहाड़ों तक मौसम घना हो गया है। दिल्ली एनसीआर में सुबह से कई स्थानों पर बारिश हो रही है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ठंड और बढ़ गई है। इसके बावजूद सैलानी नया साल मनाने के लिए अपने-अपने मनपसंद पर्यटन स्थलों पर पहुंच चुके हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड … Read more

After Rain in Plains and Snowfall in Hill States, Cold Intensifies; Overcast Skies to Persist for a Few Days
After Rain in Plains and Snowfall in Hill States, Cold Intensifies; Overcast Skies to Persist for a Few Days

मैदान से लेकर पहाड़ों तक मौसम घना हो गया है। दिल्ली एनसीआर में सुबह से कई स्थानों पर बारिश हो रही है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ठंड और बढ़ गई है। इसके बावजूद सैलानी नया साल मनाने के लिए अपने-अपने मनपसंद पर्यटन स्थलों पर पहुंच चुके हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद हैं। हिमाचल में 2 हाइवे समेत 24 सड़कों पर लगातार तीसरे दिन बसों की आवाजाही बंद है। नेशनल हाइवे 305 पर भी करीब 1 फुट बर्फ है। प्रशासन बर्फ हटाने की कोशिश में जुटा हुआ है। मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु में तेज बारिश का अलर्ट है। यहां अगले 3 दिन तक यही दौर रहेगा। दक्षिण के राज्यों में फिलहाल सर्दी का असर कम है। मध्यप्रदेश, विदर्भ में ओले गिरने की संभावना है।


मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में तेज आंधी और बारिश हो सकती है।दिल्ली-एनसीआर में आज लोगों की सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। वहीं कुछ एक इलाके हल्की बारिश हुई है। दिल्ली एनसीआर में पड़ रही ठंड के बीच बारिश ने और सर्दी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचने की चेतावनी दी है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार व शनिवार को बारिश हो सकती है।

Digital Women Trust

वहीं उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेशभर में बादलों का डेरा है। दून में सुबह से ही धुंध छाई हुई है और धूप के दर्शन नहीं हो रहे हैं। इसके साथ ही सर्द हवाएं कंपकंपी छुटा रही हैं। मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में घने बादल छाने के साथ वर्षा और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। पारे में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। वहीं उत्‍तराखंड में भारी बर्फबारी के आसार बनते ही सैलानी भी पहुंचने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है। शनिवार को 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात और अन्य क्षेत्रों में वर्षा के आसार हैं। जिससे कहीं-कही शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान के अधिकतर इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और एक पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते शुक्रवार को कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में राज्य में कई जगह बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान सीकर, अजमेर, झुंझुनू, नागौर, चुरू तथा हनुमानगढ़ जिले में कई जगह बारिश हुई। कई दिनों से प्रदेश के कई इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़