कर्नाटक सरकार के बाद अब बिहार राज्य सरकार ने भी 11 शहरों से आने वाले प्रवासियों को क्वारांटाइन सेंटर में रहना अनिवार्य कर दिया है जिसमें सूरत, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, कोलकाता और बंगलूरू शामिल है। यहां से आने वाले हर प्रवासियों को क्वारंटीन सेंटर में रहना होगा।
बिहार सरकार ने यह फैसला प्रवासी मजदूरों की रैंडम सैंपलिंग के बाद आए परिणाम को देखते हुए लिया है। सरकार का मानना है कि इन 11 शहरों से आने वाले प्रवासी मजदूरों में ही अधिकतर कोरोना के लक्षण पाए गए हैं, या वे संक्रमित हैं।

वहीं इसके अलावा बाकी शहरों से आने वाले प्रवासियों को पंजीकरण कराना होगा, लेकिन वह घरों में ही क्वारंटीन में रह सकते हैं। लेकिन जांच के बाद उनमें लक्षण दिखाई देते हैं, तो जांच रिपोर्ट आने तक इन्हें क्वारंटीन में रहना होगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












