
जहानाबाद: जिलेवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए जहानाबाद के सदर अस्पताल में ECG (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) सुविधा का शुभारंभ किया गया। इस सुविधा का उद्घाटन जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के नागरिकों की मांग थी कि स्थानीय स्तर पर ECG की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि मरीजों को अन्यत्र जाने की आवश्यकता न हो। इसको ध्यान में रखते हुए सदर अस्पताल के ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में ECG मशीन लगाई गई है।
उन्होंने कहा कि यह सुविधा मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी, खासकर हृदय रोग से संबंधित समस्याओं के निदान में। अब मरीजों को ECG जांच के लिए अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय और धन की बचत होगी।
इस मौके पर अस्पताल के कई चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












