DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बढ़ती ठंड को देखते हुए डीएम व डीडीसी ने गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

In view of the increasing cold, DM and DDC distributed blankets among the poor and needy.

ठंड में जिलाधिकरी अलंकृता पांडे व डीडीसी ने गरीबों के बीच बांटे कंबल

बिहार सहित तमाम उत्तर-पूर्वी राज्यों में शीतलहरी के कारण अचानक से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सर्द हवाओं के कारण जहां पारे में गिरावट दिखी वहीं लोगों को भी ठिठुरन का अहसास होने लगा है। ऐसे में बढ़ते ठंढ को देखते हुए जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने सोमवार की देर रात यहां रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मलहचक मोड़ व हॉस्पीटल मोड़ पर ठंड से किकुड़ रहे असहाय, भिक्षुकों, बेसहारा वृद्धों व अन्य जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड में कंबल का वितरण कर उन्हें काफी राहत प्रदान किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त एवं कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

कंबल का वितरण से जुड़ा नेकी का यह काम सामाजिक सुरक्षा के वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। जिलाधिकारी रेलवे स्टेशन जहानाबाद के यात्री शेड, प्लेट फॉर्म तथा प्रतीक्षा सेड में पहुंच कर वृद्ध ,भिक्षुक के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होने बस अड्‌डे पर भी जाकर बेबस दिख रहे लोगों को कंबल प्रदान किया।

जिलाधिकारी ने वहां बैठे वृद्धजन से उनका हाल जाना और साथ हीं उनकी उम्र को देखते हुए वृद्धाश्रम जाने को भी कहा।

साथ ही जिलाधिकरी ने सार्वजनिक जगहों पर जहां वृद्ध या भिक्षुक पाए जा सकते हैं, उनका सर्वे कर और उनके पुनर्वासन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और साथ हीं वैसे जगहों का चयन कर यह कंबल वितरण की प्रक्रिया को जारी रखने का निर्देश दिया ताकि ठंड में असहाय लोगों को राहत मिल सके।

जिला प्रशासन की ओर से की गई इस पहल से जरूरतमंद लोगों को काफी मदद मिल रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News