
संसद में शीत कालीन सत्र जारी है। इस बीच राज्यसभा में कांग्रेस सांसद की सीट के नीचे नोटों की गड्डी मिलने का दावा किया गया है। इसे लेकर सदन में जोरदार हंगामा हो रहा है।
बता दें कि राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस सासंद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे से नोटों की गद्दी मिलने का दावा किया।
उन्होंने कहा कि कल सिक्योंरिटी चेक के दौरान सिंघवी की सीट के नीचे से कैश मिला है। धनखड़ ने कहा कि सीट नंबर 222 से नोटों की गड्डी बरामद हुई है। नोट मिलने का मामला बेहद गंभीर है।



















