
राजधानी दिल्ली से बिहार जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली से बिहार के लिए गरीब रथ स्पेशल ट्रेन शुरू हो गई है। इसके संचालन से बिहार के साथ उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। इसके पहले पूजा स्पेशल के रूप में 30 नवंबर तक गरीब रथ चलाई गई थी। पूजा स्पेशल गरीब रथ में यात्रियों की बढ़ी भीड़ व उसके बंद होने के बाद लोगों की दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की बढ़ी डिमांड को देख अब आनंद विहार-सहरसा के बीच फिर से नई स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का निर्णय लिया गया। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन-सरायगढ़-निर्मली-झंझारपुर-सकरी-दरभंगा-रक्सौल के रास्ते सहरसा और आनंद विहार के बीच एक जोड़ी गरीब रथ स्पेशल ट्रेन के संचालन शुरू किया है। इस स्पेशल ट्रेन में 16 एसी कोच के साथ अन्य डिब्बे होंगे।
इसके चलने से सीतामढ़ी समेत कई अन्य स्टेशनों से चढ़ने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। सहरसा-आनंद विहार गाड़ी संख्या (05577) गरीब रथ स्पेशल चार से 31 दिसंबर तक चलेगी। सप्ताह में गुरुवार और शनिवार को छोड़कर सहरसा से रात साढ़े 8 बजे खुलेगी। इसके बाद गढ़बरूआरी 9 बजकर 15 मिनट, सुपौल 9 बजकर 45 मिनट सरायगढ़, 10 बजकर 30 मिनट पर निर्मली, 10 बजकर 43 मिनट पर घोघरडीहा ठहरते हुए अगले दिन 12 बजकर 13 मिनट पर झंझापुर, 12 बजकर 40 मिनट पर सकरी, 1 बजकर 05 मिनट पर दरभंगा, 2 बजकर 20 मिनट पर जनकपुर रोड, 3 बजकर 10 मिनट पर सीतामढ़ी, 3 बजकर 50 मिनट पर बैरगनिया, 5 बजकर 30 मिनट पर रक्सौल, 6 बजकर 40 मिनट पर नरकटियागंज ठहरते हुए तीसरे दिन मध्य रात्रि में 2 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं वापसी में आनंद विहार सहरसा-आनंद विहार गाड़ी 6 दिसंबर से 2 जनवरी तक शनिवार और सोमवार को छोड़कर चलेगी। आनंद विहार से स्पेशल ट्रेन सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर खुलकर अगले दिन रात 12 बजकर 10 मिनट पर नरकटियागंज, 1 बजकर 10 मिनट पर रक्सौल, 2 बजे बैरगनिया, 2 बजकर 40 मिनट पर सीतामढ़ी, 3 बजकर 15 मिनट पर जनकपुर रोड, 4 बजकर 50 मिनट पर सकरी, 6 बजकर 25 मिनट पर झंझारपुर, 6 बजकर 45 मिनट पर गढ़बरूआरी ठहरते हुए 10 बजकर 30 मिनट पर सहरसा पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रूप से चलाई जा रही है। अगर यात्री संख्या में वृद्धि होती है, तो इसे नियमित ट्रेन में बदला जा सकता है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












