
जहानाबाद जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के संयुक्त अध्यक्षता में दीपावली एवं छठ के अवसर पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न समुदाय से जुड़े शांति समिति के सदस्यों के अलावा अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा उपस्थित सदस्यों से इस बात की जानकारी मांगी गई की क्या कोई अन्य भी ऐसी तैयारी या व्यवस्थाएं हैं जिनकी आवश्यकता आयोजन के दौरान की जा सकती है, जिससे कि आयोजन /पर्व ज्यादा बेहतर ढंग से आयोजित किया जा सके /मनाया जा सके। कई सदस्यों के द्वारा अपनी बात रखते हुए अवगत कराया गया कि जिला प्रशासन के द्वारा इस बार दशहरा एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर बहुत ही दुरुस्त व्यवस्था रखी गई थी एवं आगामी धनतेरस ,दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर जिस तरह की तैयारियां प्रशासन कर रहा है उससे सभी संतुष्ट हैं एवं सामुदायिक स्तर पर भी आयोजन भली भांति हो इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं एवं उनके द्वारा यह भी आश्वस्त कराया गया कि जिला के सभी समुदाय एवं वर्गों का सहयोग जिला प्रशासन को प्राप्त होगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा धनतेरस के अवसर पर मुख्य बाजारों में भीड़भाड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती तथा विशेष कर ज्वेलरी एवं बर्तनों की दुकानों पर विशेष सुरक्षा रखने की व्यवस्था से कमेटी को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी थानों को निर्देश दिया गया है कि दीपावली एवं छठ के अवसर पर थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक होनी है अतः जहां भी अब तक बैठक नहीं हो पाई है वहां तुरंत आयोजित कर लिया जाए। जिला पदाधिकारी के द्वारा इस अवसर पर सभी को धनतेरस दीपावली एवं छठ पूजा की शुभकामनाएं दी गई उसके पश्चात उनके द्वारा कमेटी के सदस्यों के माध्यम से जिला वासियों को अवगत कराया गया कि छठ व्रतियों की आवागमन में किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए घाटों तक पहुंचाने के लिए पहुंच पथों की भी मरमती कराई जा रही है। साथ ही मार्गो एवं पूजा स्थल पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था भी रहेगी। व्रतियों खासकर महिलाओं को चेंजिंग रूम की समुचित व्यवस्था मिल सके ,शौचालय की व्यवस्था रहे इसका भी इंतजाम किया जा रहा है। सभी उन घाटों पर जहां छठ के अवसर पर अतिरिक्त भीड़ होती है वहां एसडीआरएफ की टीम भी उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही उनके द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अंचलों में छठ व्रत का आयोजन जिन घाटों पर होता है उन सभी घाटों के लिए स्थानीय लोगों की मदद से वैसे लोगों को चिन्हित कर ले जो अच्छे तैराक या गोताखोर हो एवं घाटों पर लोगों के आगमन के साथ ही कुछ तैराकों/ गोताखोरों को जल स्रोत के अंदर एवं कुछ को तैयार स्थिति में घाटों पर रखें जिससे कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत कदम उठाए जा सके एवं जान की सुरक्षा की जा सके। कमेटी के सदस्यों के द्वारा निवेदन किया गया कि दीपावली में आगजनी की समस्या को देखते हुए अरवल मोड़ जैसे स्थानों पर अग्निशमन की वाहन एवं टीम की व्यवस्था रखी जाए जिस पर जिला पदाधिकारी के द्वारा उन्हें आश्वस्त किया गया कि सभी अति भीड़ भाड़ वाले स्थानो पर अग्निशमन की टीम वाहन के साथ उपलब्ध रहेगी। इस दौरान जिला पदाधिकारी के द्वारा सिविल सर्जन को भी निर्देशित किया गया कि पटाखे या दिए से भी जलने की घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है अतः डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की समुचित व्यवस्था रखेंगे एवं दीपावली के पूर्व ही जलने की स्थिति में किस तरह के कदम उठाने हैं इसके लिए पैरामेडिक को प्रशिक्षित भी करना सुनिश्चित करेंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित सभी सरकारी अस्पतालों में पदस्थापित /प्रतिनियुक्त डॉक्टर ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। चुकी अभी स्वास्थ्य महकमें से जुड़े हुए एंबुलेंस के चालक हड़ताल पर हैं अतः इस आयोजन के दौरान लोगों को दुर्घटना आगजनी की स्थिति में तुरंत लाभ मिल सके इसके लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि 112 रिस्पांस गश्ती की टीम मेडिकल इमरजेंसी के लिए भी पूर्ण सहयोग देगी अतः मेडिकल टीम को 112 वाहन के साथ टैग कर दिया जाए ,जिससे विपरीत परिस्थितियों में मरीज को इलाज मिल सके या फिर अस्पताल तक तुरंत लाया जा सके। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी जिला वासियों को धनतेरस ,दीपावली एवं छठ पूजा की ढेरों शुभकामनाएं दी गई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












