DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद: बचपन प्ले स्कूल” और “फ्लाइंग कलर्स एकेडमी” में परीक्षा परिणाम को लेकर खुशी की लहर

जहानाबाद शहर के एक मात्र प्ले स्कूल “बचपन प्ले स्कूल” जो पूर्वी गांधी मैदान में विगत 11 वर्षों से अवस्थित है, के नन्हे- मुन्ने बच्चों के परीक्षा का परिणाम आज घोषित किया गया। ज्ञातव्य हो की “बचपन प्ले स्कूल” का एक फॉर्मल विंग “फ्लाइंग कलर्स एकेडमी” जो की घोड़ा अस्पताल के पास भी. टी. स्कूल रोड में अवस्थित है के परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया गया। दोनों ही विद्यालय के अभिभावकों को “बचपन” के नए विंग “फ्लाइंग कलर्स एकेडमी” में ही परीक्षा परिणाम को देखने हेतु बुलाया गया था। परीक्षा परिणाम को देखकर बच्चों और अभिभावकों में एक अलग ही तरह की खुशी दिख रही थी।

रिजल्ट सीट को देखकर आप महसूस कर सकते हैं कि मानो जैसे पास होना तो उनके बाएं हाथ का खेल है। क्योंकि वैसे बच्चे और बच्चियों की संख्या भी अधिक थी जिन्होंने 100 में 100 यानी शत प्रतिशत नंबर लाए थे। अलग-अलग अभिभावकों से चर्चा के दौरान और भी एक बात जो निकलकर सामने आई वह है बच्चों में एक अच्छे संस्कार का स्थापित होना और बुरी आदतें जिन्हें अभिभावक चाह कर भी नहीं छुड़ा पा रहे थे उनका विद्यालय के अथक प्रयास से छूट जाना । जिसका सारा श्रेय एक मत से सभी अभिभावक विद्यालय और विद्यालय परिवार को दे रहे थे ।  वैसे अभिभावक जो बचपन के नए विंग “फ्लाइंग कलर्स एकेडमी ” में पहली बार आए थे उनका यह मानना था कि यों तो विद्यालयों की संख्या बहुत है इस शहर में पर बचपन के नए विंग को देखकर लगता है मानो किसी महल का इंटीरियर हो या कोई सितारा होटल । साथ-साथ आज के युग के हिसाब से हाईटेक भी है । इस माहौल के वजह से ही यहां के लगभग बच्चे शत प्रतिशत नंबर ला रहे हैं । शहर वासियों को भी अपने बच्चों के नामांकन के पहले एक बार इस विद्यालय को भी जरूर देखना चाहिए ।

बचपन और फ्लाइंग कलर्स एकेडमी के बच्चों और शिक्षक- शिक्षिकाओं के संयुक्त प्रयास से अभिभावकों के लिए कुछ खास दीपावली गिफ्ट तैयार किया गया था । जिसे देखकर  एवं प्राप्त कर अभिभावक गण अति आनंदित महसूस कर रहे थे । सच भी है दीपावली के मौके पर ऐसे डेकोरेटिव आइटम किसे आकर्षित नहीं करेंगे? वह भी तब जब वैसी चीजें ढूंढने से भी मार्केट में नहीं मिल सकती हो । “बचपन प्ले स्कूल” और “फ्लाइंग कलर्स एकेडमी” दोनों विद्यालय के निदेशक अरुण प्रवाल से पूछे जाने पर की इस परफेक्शन की वजह क्या है तो उन्होंने बताया कि “हम सभी बच्चों में सर्वांगीण विकास की बात करते हैं और विकास एक ऐसी प्रक्रिया है जो सतत और निरंतर चलती रहती है चाहे उम्र कुछ भी हो । पर हम भूल जाते हैं कि जिनके द्वारा इन बच्चों में सर्वांगीण विकास होना है यानी टीचर्स, क्या उनके विकास के लिए हमने कोई ठोस कदम उठाया है ? क्या यह प्रक्रिया निरंतरता में है ? अगर नहीं तो यह संभव नहीं है । बल्कि यह सिर्फ एक कोरी कल्पना होगी, हकीकत नहीं। हमारे यहां हर एक चीज में परफेक्शन और बेहतर परिणाम का एक ही कारण है और वह है टीचर्स की ट्रेनिंग जो बचपन के काॅरपोरेट के द्वारा निरंतर चलती रहती है.। फिजिकल भी और ऑनलाइन भी । और यही हमारे सफलता का राज है । उन्होंने आए तमाम लोगों का धन्यवाद किया और भविष्य में इससे भी बेहतर सुविधाएं मुहईया कराने का वचन भी दिया ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News