DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद के स॑गमघाट में धीरे-धीरे हो रहा है अतिक्रमण..

Encroachment is slowly taking place in Sangam Ghat of Jehanabad.

छठ व्रतियों को झेलना पड़ सकता है कठिनाई।

जहानाबाद  जिले के दरधा नदी एवं यमुना नदी के स॑गम घाट, आजकल अतिक्रमणकारियों के च॑गुल में जाता दिख रहा है, एवं नगर परिषद् कार्यपालक पदाधिकारी गहरी नींद में सो रहे हैं। यहां यह बता दें कि जिले के नगर क्षेत्र के गौलक्षणी म॑दीर के दरधा नदी एवं यमुना नदी का स॑गम है। इस स्थान पर अनेक देवी देवताओं का म॑दीर भी है। जहां प्रतिवर्ष कार्तिक मास एवं चैती छठ का आयोजन बड़े ही श्रद्धा भाव से छठव्रती भगवान भास्कर को स॑गम घाट पर बने सिढ़ियो पर पूजा अर्चना कर अर्ध अर्पित करते हैं। जहां कुछ वैसे लोग भी हैं जो छठ घाट की सिढ़ियो को अतिक्रमण करने से वाज नहीं आ रहे हैं। वही कई लोगों ने अपना नाम न छापने के सवाल पर बताया कि स॑गम घाट पर बने सिढ़ीयो को कुछ लोग द्वारा अतिक्रमण कर अपने दैनिक जीवन में उपयोग करना प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चूंकि सिढी घाट छठ व्रतियों के सुविधा के लिए बनाया गया है,पर॑तु कुछ खास लोग सिढ़ी को अपने कब्जे में लेकर अतिक्रमण कर चुके हैं। वही उन्होंने बताया कि नगर परिषद् कार्यपालक पदाधिकारी को कई बार मौखिक रूप से सुचना दिया गया है, फिर भी अभी तक इस सम्बंध में कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। जिससे आने वाले समय में छठ व्रतियों को पूजा अर्चना करने में कठिनाइयां हो सकता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News