DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद के युवा खिलाड़ियों ने कराटे में दिखाया दम: रजत और कांस्य पदक जीता

Young players of Jehanabad showed their strength in karate: won silver and bronze medals

जहानाबाद अम्मा क्लब के टेहटा ब्रांच में प्रशिक्षण स्थान से जिला कराटे संघ जहानाबाद के सचिव पूनम कुमारी एवं संयुक्त सचिव नेहा कुमारी ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया।

सचिव पूनम कुमारी ने कहा कि हमारे खिलाड़ी दो विद्यालय से गए थे डी ए वी स्कूल एवं ब्रिलियंट स्कूल मखदुमपुर के छात्र एवं छात्रा थे।U-17 कुणाल सिंह आर्या ने रजत पदक प्राप्त किया जो डी ए वी विद्यालय जहानाबाद का छात्र है।

U-14 गौरव कुमार ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया जो ब्रिलियंट स्कूल मखदुमपुर का छात्र है। सचिव ने कहा कि हमारे कराटे के खिलाड़ी पहली बार विद्यालय खेल में गए थे

जो सात वर्षों के बाद दो पदक प्राप्त हुआ। संयुक्त सचिव नेहा कुमारी ने कहा कि हमलोग बहुत खुश है कि विद्यालय खेल राज्य स्तरीय कराटे खेल प्रतियोगिता में जहानाबाद जिले को पदक प्राप्त हुआ। भविष्य में हमारे खिलाड़ी और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। भाग लेने वाले खिलाड़ियों के नाम जो पदक प्राप्त नहीं किए उनको प्रमाणपत्र दिया गया 1. विश्वसंस्कार 2. आयुषी कुमारी 3. प्राची गुप्ता 4. आशीष कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News