DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद: जदयू प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

Jehanabad: JDU State President received grand welcome

सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष ने किया स्वागत।

जहानाबाद अरवल मोड़ पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का एन डी ए के बैठक में शामिल होने के लिए पटना से बेला जाने के क्रम में जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ एवं फूल – माला , अंग वस्त्र देकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया ।वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की कार्यकर्ता एकजुट रहे एवं गांव – गांव जाकर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाये,एवं राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनहित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाए।जदयू जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने बताया कि एन डी ए के बैठक में शामिल होने हेतु माननीय प्रदेश अध्यक्ष बेलागंज जा रहे थे इसी मौके पर हम सभी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अरवल मोड़ पर यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष जी को फूल मालों से लाद दिया, इस मौके पर विधानसभा प्रभारी डॉ निरंजन अम्बेडकर,पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष राजू पटेल, जीतेश चंद्रवंशी,मनोज चंद्रवंशी,हरेराम शर्मा,मुरारी यादव,कोषाध्यक्ष पंकज कुमार राकेश,प्रवक्ता अभिजीत आनंद, डॉ अजय प्रजापति,अतिपिछड़ा अध्यक्ष अजय चौरसिया, महादलित अध्यक्ष धनंजय दास, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बिंदेश्वर प्रसाद,प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार पप्पू,विनय विद्यार्थी, रामप्रवेश कुशवाहा, मधेश्वर यादव,नरेश कुशवाहा,रजनीश कुमार बिक्कू,राजदेव प्रसाद,रणधीर वर्मा,मनीष शर्मा,अजय कुमार,विजय माँझी, रंजन चंद्रवंशी,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News