मंगल, अप्रैल 14, 2026

Maharastra Assembly Elections 2024: भाजपा की सहयोगी शिवसेना शिंदे गुट भी 45 उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट, महाविकास अघाड़ी आज करेगी नामों का एलान

BJP Ally Shiv Sena Shinde Faction Releases List of 45 Candidates, Maha Vikas Aghadi to Announce Names Today
BJP Ally Shiv Sena Shinde Faction Releases List of 45 Candidates, Maha Vikas Aghadi to Announce Names Today
BJP Ally Shiv Sena Shinde Faction Releases List of 45 Candidates, Maha Vikas Aghadi to Announce Names Today

अगले महीने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सियासी सरगर्मियां जोरों पर हैं। भाजपा के बाद उसकी सहयोगी शिवसेना शिंदे गुट ने भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार की देर रात 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। शिवसेना ने लगभग उन सभी विधायकों को फिर से टिकट दिया है, जिन्होंने जून 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व करते समय शिंदे का समर्थन किया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपड़ी पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, मंत्री उदय सामंत को रत्नागिरी से टिकट दिया गया है। माहिम सीट से शिवसेना ने सदानंद शंकर सरवणकर को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट पर उनका मुकाबला महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे से होगा। बता दें कि राज ठाकरे ने शिवसेना से अलग होने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना बनाई थी। साल 2009 के विधानसभा चुनाव में राज की पार्टी से 13 कैंडिडेट चुनाव जीतकर विधायक बने थे। लेकिन इसके बाद से पार्टी का परफॉरमेंस लगातार खराब होता गया। मौजूदा समय की बात करें तो एमएनएस के पास केवल एक विधायक है। ऐसे में राज ठाकरे सोच समझकर इस चुनाव में कैंडिडेट उतार रहे हैं।

वहीं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की 288 सीटों के लिए मंगलवार को महाविकास अघाड़ी के बीच सीट शेयरिंग तय हो गई है। जिसका एलान आज किया जाएगा। इससे पहले भाजपा ने 21 अक्टूबर को 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें 6 सीटें एसटी और 4 सीटें एससी के लिए हैं। वहीं, 13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया है। वहीं, 10 उम्मीदवार ऐसे हैं जो पहली बार चुनाव लड़ेंगे। मौजूदा तीन निर्दलीय विधायकों को भी टिकट दिया है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम और महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कामठी से चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भोकर और पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे को भोकरदन सीट से टिकट दिया गया है। शिंदे गुट की शिवसेना ने महायुति ने अब तक 144 नाम की घोषणा की है। इसमें भाजपा के 99 और शिवसेना (शिंदे गुट) के 45 नाम शामिल हैं। महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और एनसीपी अजित पवार गुट की सरकार है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News