DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद: विवाहिता महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Jehanabad: Married woman held hostage and raped

अस्पताल में इलाजरत है पीड़ित महिला


जहानाबाद में शादी शुदा महिला को बंधक बना कर पिछले एक सप्ताह से जबरन योन शोषण करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला का इलाज जहानाबाद के सदर अस्पताल में चल रहा है। दुष्कर्म के कारण महिला की स्तिथि गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने देवचंद बीघा गांव के रहने वाले युवक पर जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पीड़ित महिला का कहना है कि पिछले 2 साल से युवक रोशन कुमार से मैसेंजर के माध्यम से बातचित होती थी। जिसके कारण उसे प्यार हो गया था। इसके बाद एक षड्यंत्र के तहत रोशन कुमार ने उसे बुला कर एक निजी अस्पताल और फिर घर में ले गया। वहा उसका हाथ पैर बांध कर उसके साथ जबरन रेप करता रहा। यह दुष्कर्म का सिलसिला सात दिनों तक चलता रहा। इस घटना को अंजाम देने में रोशन के तीन दोस्तों पर भी सहयोग का आरोप लग रहा है। अस्पताल के चिकित्सक ने भी इस घटना की पुष्टी की है पीड़ित महिला गंभीर स्तिथि में दर्द से कराहते हुए इलाज करा रही है। सूचना के अनुसार उक्त महिला विवाहिता है तथा उसका पति बहार कही काम करता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News