DW Samachar – Header
BREAKING

वक्फ संशोधन बिल पर जेपीसी की बैठक में भाजपा और टीएमसी सांसद भिड़े, कल्याण बनर्जी को लगी चोट

BJP and TMC MPs Clash During JPC Meeting on Waqf Amendment Bill, Kalyan Banerjee Injured
BJP and TMC MPs Clash During JPC Meeting on Waqf Amendment Bill, Kalyan Banerjee Injured
BJP and TMC MPs Clash During JPC Meeting on Waqf Amendment Bill, Kalyan Banerjee Injured

पिछले दिनों वक्फ संशोधन बिल पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक में पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच काफी तीखी बहस हुई। बीजेपी और विपक्षी दलों के सांसद आमने-सामने आ गए। आज एक बार फिर वक्फ बिल को लेकर जेपीसी की बैठक में मंगलवार को टीएमसी और बीजेपी सांसदों के बीच तनाव बढ़ गया। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बैठक में कल्याण बनर्जी ने कांच की पानी की बोतल तोड़ी, जिससे उन्हें चोट लगी। इसी के चलते उन्हें चार टांके लगाने पड़े।दोनों नेताओं के बीच मीटिंग के दौरान मारपीट की नौबत आ गई थी। झड़प के दौरान कल्याण बनर्जी ने वहां रखी कांच की पानी की बोतल उठाकर मेज पर मारी और गलती से खुद को चोटिल कर लिया। समाचार एजेंसी एएनआई की वीडियो में देखा जा सकता है कि कल्याण बनर्जी को पकड़कर आईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ले जा रहे हैं। इस बैठक में कई रिटायर्ड जज, वरिष्ठ अधिवक्ता और कई लोग मौजूद थे। मीटिंग के दौरान अचानक कल्याण बनर्जी उठकर बोलने लगे। जब वह बीच में बोलने लगे तो अभिजीत गंगोपाध्याय ने आपत्ति जताई। जिसके बाद दोनों सांसदों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। दोनों सांसदों के बीच जब बहस चल रही थी तो उस दौरान कल्याण बनर्जी को गुस्सा आया और उन्होंने पास रखी शीशे की बोतल टेबल पर पटक दी। कल्याण बनर्जी ने कहा मुझे कुछ पूछना है। इस बात पर चेयरमैन ने उन्हें रोका। इसके बाद बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के बीच तीखी बहस शुरू हुई। इस घटना के बाद कल्याण बनर्जी को जेपीसी से एक दिन के लिए सस्पेंड किया गया। इससे पहले सोमवार को भी बैठक में हंगामा हुआ था। अल्पसंख्यक मंत्रालय के प्रेजेंटेशन के दौरान सत्ताधारी बीजेपी और एनडीए सांसदों और विपक्षी दलों के सांसदों के बीच तीखी तकरार और नोंकझोंक हुई थी। विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया कि इस बिल को सिर्फ राजनीतिक कारणों से और मुस्लिम समुदाय को टारगेट करने के लिए लाया गया है। इस दौरान बीजेपी और विपक्षी दलों के सांसदों के बीच तीखी बहस हुई।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़