
जहानाबाद – जिले के मखदुमपुर रेलवे स्टेशन पर अचानक उस वक्त अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया,जब एक युवक ट्रेन से गिर पड़ा। ट्रेन को गुजर जाने के उपरांत घायलावस्था में युवक को स्थानीय लोगों ने तत्काल रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया, जहां प्राथमिक उपचार कर जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां से डाक्टरों ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना पी एम सी एच रेफर कर दिया गया।
वही चश्मदीद गवाह ने बताया कि पटना से गया जा रही पैसें॑जर ट्रेन से मखदुमपुर स्टेशन पर पहुंची, तो वही चलती ट्रेन से अचानक युवक गिर पड़ा,। वही उन्होंने बताया कि ट्रेन गुजरते ही घायल युवक को प्लेटफार्म से बाहर निकाला और रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया जहां से डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर किया।
वही सदर अस्पताल से डॉक्टर ने बेहतर इलाज हेतु पी एम सी एच रेफर कर दिया गया। वही उन्होंने बताया कि युवक कहां का है किसी को भी जानकारी उपलब्ध नहीं हो सका है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















