सोम, अप्रैल 13, 2026

लोकतंत्र का महापर्व शुरू करने के लिए निर्वाचन आयोग फिर तैयार, महाराष्ट्र-झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज, 50 सीटों पर उपचुनाव भी होंगे

EC to announce poll dates for Maharashtra and Jharkhand today
EC to announce poll dates for Maharashtra and Jharkhand today
EC to announce poll dates for Maharashtra and Jharkhand today

हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद अब सरकार बनने की तैयारी हो रही है। अगले तीन-चार दिनों में दोनों राज्यों में शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। इस बीच आज मंगलवार को केंद्रीय चुनाव आयोग देश में एक बार फिर दो राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करने के लिए तैयार है। चुनाव आयोग की तरफ से दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। चुनाव आयोग दोपहर में 3.30 बजे दोनों राज्यों में नामांकन, नाम वापस लेने की तारीख के साथ ही पोलिंग और चुनाव परिणाम के तारीखों का पूरा शेड्यूल जारी करेगा।

दोनों राज्यों के चुनाव के साथ ही 3 लोकसभा और 14 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हो सकते हैं। केरल की वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे, महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट कांग्रेस सांसद और पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट तृणमूल सांसद के निधन से खाली हुई है। इसके अलावा 14 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा हो सकती है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10, राजस्थान की 7, पश्चिम बंगाल की 6, असम की 5, बिहार की 4, पंजाब की 4, कर्नाटक की 3, केरल की 3, मध्य प्रदेश की 2, सिक्किम की 2, गुजरात की 1 और छत्तीसगढ़ की 1 विधानसभा सीटें शामिल हैं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। ऐसे में यहां राजनीतिक दल सीटों के बंटवारों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। महाराष्ट्र में मुख्य मुकालबा महा विकास अघाड़ी और महायुति के बीच है। महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, एनसीपी शरद पवार गुट, शिवसेना यूबीटी शामिल हैं।

EC to announce poll dates for Maharashtra and Jharkhand today

वहीं, महायुति में बीजेपी के अलावा शिवसेना का शिंदे गुट हिस्सेदार है। अजित पवार वाला एनसीपी ग्रुप भी महायुति का ही हिस्सा है। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों के लिए वोटिंग होगी।झारखंड विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 5 जनवरी को खत्म हो रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अपनी टीम के साथ हाल ही में राज्य का दौरा किया था। झारखंड में तारीखों का ऐलान दीवाली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। राज्य के राजनीतिक दलों ने भी चुनाव आयोग से इस संबंध में गुजारिश की थी। राज्य में साल 2019 में 5 चरण में मतदान हुए थे। झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News