DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बहराइच में दुर्गा विसर्जन के दौरान जमकर बवाल, युवक की हत्या के बाद भड़की हिंसा, हालात बेकाबू, प्रदेश में सियासी माहौल गर्माया

Durga Immersion in Bahraich: Violence Flares After Youth's Murder, Situation Out of Control, Political Tensions Rise in the State
Durga Immersion in Bahraich: Violence Flares After Youth's Murder, Situation Out of Control, Political Tensions Rise in the State

उत्तर प्रदेश के बहराइच में रविवार शाम को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुरू हुआ बवाल और हिंसा सोमवार को भी जारी है। बहराइच में हिंसा के बाद से भारी पुलिस बल तैनात है, पीएससी बल की गाड़ियां भी पहुंच गयी हैं। जिले में हालात बेकाबू हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश जारी किए हैं। इस हिंसा के बाद प्रदेश में सियासी माहौल भी गर्माया हुआ है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने योगी सरकार पर हमला बोला है। रविवार को बहराइच में महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में गाने को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे समुदाय के युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे दुर्गा प्रतिमा खंडित होने पर पूजा समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया तो दूसरे समुदाय के लोग रामगोपाल मिश्रा (24) को घर के अंदर घसीट ले गए और गोली मार दी। उसे बचाने पहुंचे राजन (28) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का पूरे जिले में विरोध शुरू हो गया। देर रात विधायक सुरेश्वर सिंह ने मौके पर पहुंच प्रतिमा विसर्जन से जुड़े पदाधिकारियों को समझाया। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग विसर्जन के लिए राजी हुए।सोमवार सुबह एक बार फिर से बहराइच में आगजनी और तोड़फोड़ की गई। कई दुकानों और घरों में तोड़फोड़ की गई। बाइक के शोरूम और एक अस्पताल में आग लगा दी गई है। वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है। दवाइयों को जला दिया गया है। हरदी पुलिस ने विरोध कर रहे बहुसंख्यक समाज के लोगों पर ही जमकर लाठियां भांजी। कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद बाद भोर में शव घर पहुंचा। यहां तहसीलदार को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बवाल के बाद पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेना शुरू किया है। विसर्जन कमेटी के लोगों ने बहराइच-सीतापुर हाईवे पर चहलारी घाट पुल के पास जाम लगा प्रदर्शन शुरू कर दिया। बहराइच-लखनऊ हाईवे भी जाम कर दिया गया। ग्रामीण अपराधियों को फांसी देने और घर पर बुलडोजर की कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ये दुखद है कि दुर्गा पूजा विसर्जन पर लगातार पथराव हो रहा है, लेकिन योगी आदित्यनाथ और प्रशासन इसे काबू करने में जुटी है। सपा और कांग्रेस तो हमेशा से ऐसी घटनाओं पर अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने में जुटे रहते हैं लेकिन देश की जनता बहकने वाली नहीं है। वहीं यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने कहा कि बहाराइच में गोली चली है। पूरे राज्य में जंगल राज्य है। सीएम को इस्तीफा देकर मठ जाना चाहिए कभी अल्पसंख्यक को मारा जा रहा है। कभी अगड़ों को मारा जा रहा है।बहराइच मूर्ति विसर्जन हिंसा पर समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने कहा कि किसी भी समुदाय को दूसरे समुदाय को भड़काना नहीं चाहिए। किसी भी समुदाय को दूसरे समुदाय पर पत्थरबाजी नहीं करनी चाहिए। उन्हें कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए. सही तरीका यही है कि अपनी समस्या प्रशासन को बताएं। लेकिन लोग समुदायों को भड़काते हैं। नमाज के समय मस्जिदों के पास लाउडस्पीकर पर संगीत बजाते हैं। ज्यादातर जगहों पर जहां ऐसी झड़पें होती हैं, वह हिंदू-मुस्लिम हिंसा में बदल जाती हैं। इससे देश और समाज कमजोर होता है। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News