DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद में अपराधियों का ता॑डव, दो की गोली मार किया हत्या

A gang of criminals in Jehanabad, two shot dead

दोहरे हत्या काण्ड से मची खलबली, झाड़ फूंक करने के बहाने लाया,ऐनवाॅ के पास दरधा नदी के पास मारी गोली,झाड़ी में मिली दोनों की लाश।

जहानाबाद जिले में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारकर हत्या कर लाश को दरधा नदी के झाड़ी में छुपा दिया । मिली जानकारी के अनुसार जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारक पुर निवासी राम बली यादव एवं काशी च॑द्रव॑शी खेती के साथ साथ झाड़ फूंक किया करते थे। हलाकी राम बली यादव का मकान पटना ज़िले के मसौढ़ी में भी है, वहां भी रहना होता है। बीते रात्रि किसी ने मसौढ़ी से दोनों को झाड़ फूंक हेतु लाया,और ग्राम ऐनवा और सैदाबाद के बीच में दरधा नदी के झाड़ी में गोली मारकर हत्या कर लाश को झाड़ी में छुपा दिया। शुक्रवार की सुबह लाश को देख भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद लाया। बताया जाता है कि बीते बृहस्पतिवार की रात्रि रामबली यादव और काशी च॑द्रव॑शी मसौढ़ी में झाड़ फूंक कर रहे थे, वही से किसी ने झाड़ फूंक करने के बहाने टेम्पो से ऐनवा और सैदाबाद के बीच लाया और गोली मारकर हत्या कर दी। तथा लाश को झाड़ी में छुपा दिया। हलाकी जानकारी के अनुसार ज्योंहि टेम्पो ऐनवा के पास झाड़ी तरफ आया तो, रामबली यादव को अनहोनी होने की आंशका पर अपने पुत्र को मोबाइल से सुचित किया। तो अपराधियों ने मोबाइल छीन स्वीच ऑफ कर दी।

खबर सुनते ही रामबली यादव के पुत्र ने मसौढ़ी थाना को सुचित किया,पर॑तु मसौढ़ी पुलिस स॑ज्ञान में नहीं लिया,और काको थाना क्षेत्र की घटना कहकर टाल दिया। वही काको थाना को सुचित करने पर भी कोई स॑ज्ञान में नहीं लेने पर,112 को सुचित किया, पर॑तु रात में कही पता नहीं चल सका। आज मोबाइल के लोकेशन पर शव को पुलिस ने बरामद ऐनवा और सैदाबाद के बीच दरधा नदी के झाड़ी से किया और पोस्टमार्टम हेतु भेजा। वही घटना स्थल पर पहुंची  पुलिस उपाधीक्षक ने बताई कि घटना कैसे हुई, क्या कारण है, जांच के बाद ही विस्तृत जानकारी प्राप्त किया जा सकता है। वही मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाया और कहा कि यदि पुलिस कही हुई बात पर स॑ज्ञान में लेती तो शायद इस तरह की घटना नहीं घटती। वही मृतक के परिजनों में चित्कार मचा हुआ है और लोग काफी सहमे हुए हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News