
जहानाबाद – दूर्गा पूजा के अवसर पर भी मोटरसाइकिल चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने से वाज नहीं आ रहा है।तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटना भी हो रही है। इसी कड़ी में जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र के एन एच 83 पर पी एन बी बैंक के सामने पैदल सड़क पार कर रही महिला को मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार ठोकर मार फरार हो गया। घायलावस्था में स्थानीय लोगों ने तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज जारी है। बताया जाता है कि घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम देहुनी निवासी पवन कुमार की पत्नी रुपा कुमारी समान खरीदारी करने आई थी,जो समान खरीद कर एन एच 83 पर पंजाब नेशनल बैंक के पास सड़क पार करने के क्रम में तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार धक्का मार फरार हो गया। ठोकर लगने से महिला घायल हो गई, घायलावस्था में स्थानीय लोगों ने तत्काल सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज जारी है। डाॅक्टर शिव कुमार ने बताया कि घायल महिला खतरे से बाहर है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












