
जहानाबाद – पूर्व से चली आ रही बिवाद को लेकर मारपीट की घटना में तीन घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल जहानाबाद में कराया जा रहा है। बताया जाता है कि जिले के भेलावर थाना क्षेत्र के ग्राम पैगम्बर पुर में आज शुक्रवार की सुबह में पूर्व से चली आ रही बिवाद को लेकर आपसी मारपीट में तीन घायल हो गए। घायलों में ज्ञा॑ती देवी,लाल बाबू यादव तथा एक बच्ची शामिल हैं।
घायल लाल बाबू यादव ने बताया कि पूर्व से आपस में जमीन बिवाद चल रहा है। पहले भी मारपीट कर हमलोग को घर से भगा दिया था, पुलिस के सहयोग से हमलोग अपना घर को साफ सफाई कर रहे थे कि अचानक विरोधी आ धमका और लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।घायल मेरी पत्नी ज्ञया॑ती देवी और मेरे साथ एक बच्ची है, वही उन्होंने बताया कि हमलोग थाना गए, जहां से मुझे इलाज हेतु जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है। वही थाना अध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल घायलावस्था में तीनों को सदर अस्पताल लाया गया है, इलाज के उपरांत लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












